Shalin Bhanot Evicted from Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस सीजन 16 खत्म होने वाला है और इसी के साथ रविवार 12 फरवरी को दर्शकों के सामने इसका विनर होगा। जैसे-जैसे फिनाले का समय नजदीक आ रहा है फैंस में विनर को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच रही है। रात 12 बजे विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा। करीब 19 हफ्ते पहले Bigg Boss 16 की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी और अब घर में सिर्फ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ये कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम हैं। फिलहाल वोटिंग लाइन्स चालू है, लेकिन अब फैंस को ये जानकर झटका लगने वाला है कि उनका पसंदीदा एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया।
जी हां, खबर आ रही है कि बिग बॉस-16 में इतना लंबा सफर तय करने के बाद अब शालीन भनोट को बाहर होना पड़ा है। जीत के इतने करीब आकर टॉप-5 में से शालीन ही हैं जो सबसे पहले आउट होंगे। इसी के साथ उनका बिग बॉस-16 विनर बनने का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। बिग बॉस के सूत्रों के मुताबिक टॉप-4 में शालीन नहीं होने वाले हैं। वो बिग बॉस फिनाले की रात बाहर का रास्ता देखेंगे और इसी के साथ मेकर्स ने विनिंग अमाउंट भी बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस-16 विनर को 31 लाख प्राइज मनी दी जाएगी।
सलमान खान दो हफ्ते के ब्रेक के बाद 'बिग बॉस 16' में लौट रहे हैं। ग्रैंड फिनाले पर वही अनाउंस करेंगे कि कौन विनर बनेगा और कौन रनर-अप रहेगा। आपको बताते चलें लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका चाहर चौधरी भारी मार्जिन से आगे चल रही हैं। यानी वह पहले नंबर पर हैं, वहीं दूसरे नंबर के लिए एमसी स्टैन और शिव ठाकरे में कड़ी टक्कर है।
कश्मीरा का दावा- शिव हैं विनर!
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दी है। कश्मीरा का कहना है कि शिव ठाकरे 'बिग बॉस 16' के विनर होंगे, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी इसकी रनर-अप रहेंगी। जबकि अर्चना गौतम 'मनी बैग' लेकर फिनाले से बाहर हो जाएंगी।
