Shaktimaan Aka Mukesh Khanna Open Up About Marriage And Love: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मुकेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। मुकेश खन्ना ने कई यादगार रोल निभाए हैं, जिसमें भीष्म पितामह से लेकर 'शक्तिमान' तक शामिल हैं। वहीं अब मुकेश खन्ना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बखूबी जुड़े रहते हैं। मुकेश खन्ना को उनकी बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। इन सबसे इतर आज भी मुकेश खन्ना सिंगल हैं। लेकिन हाल ही में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बताया कि उन्हें शादी में विश्वास है। साथ ही अपनी शादी को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा कि जिनसे उनकी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद जरूर होगी। यह भी पढ़ें: Ranveer Singh को 'शक्तिमान' बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं Mukesh Khanna, बोले 'उसके चेहरे पर नेगेटिविटी...'

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बताया कि वह सिंगल हैं, लेकिन उन्हें शादी में गहरा विश्वास है। एक्टर ने कहा, "लोग सोचते हैं कि अगर आप शादी नहीं करते तो आप शादी में विश्वास नहीं करते। लेकिन ये सच नहीं है। मैं बहुत ज्यादा इसमें विश्वास करता हूं। पत्नी यूं ही नहीं मिल जाती है। वो भाग्य में लिखी होती है।"
मुकेश खन्ना ने अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपनी शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "अगर होना होता तो अब तक हो चुका होता। जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है, वो कहीं न कहीं मौजूद है। जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब होगी। उम्र क्या है, मैं तो गिनता भी नहीं।"
