Mukesh Khanna on Ranveer Singh as Shaktimaan: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज हुई यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। इस मूवी में रणवीर सिंह को मेकर्स ने जसकिरत सिंह रंगी के किरदार से इंट्रोड्यूस कराया गया है। यह फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है। 'धुरंधर: द रिवेंज' से पहले रणवीर सिंह को कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 'शक्तिमान' (Shaktimaan) के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) नहीं चाहते हैं कि रणवीर सिंह इस किरदार को निभाए। अब मुकेश खन्ना ने असली वजह बताई है। (इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के बेटे पर आया Pooja Hegde का दिल !! जानिए कौन है Rohan Mehra)
'शक्तिमान' के रोल में रणवीर सिंह को देखना नहीं चाहते हैं मुकेश खन्ना
एचटी सिटी से हुई बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना से जब पूछा गया कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह को देखने के बाद अब वो उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखने के लिए सहमत हैं। मुकेश खन्ना ने जवाब दिया, 'सभी को ऐसा लग रहा है कि धुरंधर चल गई, अब रणवीर सिंह बहुत बड़े एक्टर बन गए हैं। मुझे 'शक्तिमान' के लिए किसी बड़े स्टारर की जरुरत नहीं है। मुझे इस मूवी के लिए कोई स्टार नहीं चाहिए। मुझे 'शक्तिमान' के लिए एक ऐसी इमेज चाहिए जो रणवीर के पास नहीं थी, इसलिए मैं नहीं चाहता कि वो इस मूवी का हिस्सा बने। मैं उनकी परफॉर्मेंस के खिलाफ नहीं हूं।' (इसे भी पढ़ें: Exclusive: जुनैद खान संग Ek Din करने से डर रही थीं Sai Pallavi? डायरेक्टर सुनील पांडे ने बताया सच)

Mukesh Khanna
'किलविश' के रोल में कास्ट किए जा सकते हैं रणवीर सिंह
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि रणवीर सिंह के चेहरे पर "नकारात्मकता" है। उन्होंने आगे कहा, 'वो अलाउद्दीन खिलजी कर सकता है, गली बॉय कर चुका है, वो धुरंधर कर गया बहुत अच्छा है और मैंने तारीफ भी की। मगर शक्तिमान बनने के लिए एक अभिनेता होने की जरूरत नहीं है बल्कि एक चेहरे की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए वो खड़ा हो तो वो षडयंत्रकारी नहीं दिखना चाहिए। मैं रणवीर को किलविश के लिए साइन कर सकता हूं, शक्तिमान के लिए नहीं। उसके चेहरे पर नकारात्मकता है और शक्तिमान के लिए चेहरे पर सकारात्मकता होनी चाहिए।'
