टीवी मसाला

GHKKPM: टीआरपी गिरते ही मेकर्स को आई Shakti Arora की याद, दुबारा एंट्री लेकर उड़ाएंगे दर्शकों के होश?

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: ​लीप के बाद की कहानी देख दर्शक शो से दूर हो गए हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि मेकर्स शो में नए ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टीआरपी लिस्ट में आगे आने के लिए शक्ति अरोरा को वापिस लाया जा सकता है।

Image

Shakti Arora

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: स्टार प्लस का टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय टीआरपी में पांचवें स्थान पर है। जब से सीरियल में लीप आया है दर्शकों को यह शो कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। फैंस शक्ति अरोरा और भाविका शर्मा की जोड़ी को काफी मिस कर रहे हैं। लीप के बाद की कहानी देख दर्शक शो से दूर हो गए हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि मेकर्स शो में नए ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टीआरपी लिस्ट में आगे आने के लिए शक्ति अरोरा को वापिस लाया जा सकता है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अब फिल्मीबीट के साथ एक खास बातचीत में शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' की सबसे ज्यादा क्या याद आ रही है। इस बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा, "मुझे पूरी कास्ट के साथ शूटिंग करना बहुत याद आता है। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा था, भोसले परिवार, शो में सभी लोग, हम खूब मस्ती करते थे। यही वो चीज है जिसकी मुझे सबसे ज्यादा याद आती है।"

शक्ति अरोरा ने वापसी की संभावना के बारे में बात करते हुए, शक्ति ने कहा, "एक बार जब हम लीप पर फैसला कर लेते हैं, तो पूरी तरह से अलग कलाकार और अलग-अलग किरदार होते हैं, शो में फिर से प्रवेश करना संभव नहीं है। बता दें कि फिलहाल, शक्ति अरोड़ा ब्रेक का आनंद ले रहे हैं और अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट पर फैसला नहीं किया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article