टीवी मसाला

'शाका लाका बूम बूम' स्टार किंशुक वैद्य जल्द बनने वाले हैं पापा, पत्नी दीक्षा नागपाल संग दी खुशखबरी

Kinshuk Vaidya And Diiksha Nagpal Going To Marry Soon: टीवी के मशहूर एक्टर किंशुक वैद्य ने 'शाका लाका बूम बूम' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जल्द ही किंशुक वैद्य के घर किलकारी गूंजने वाली है। इस बात का खुलासा खुद किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- दीक्षा नागपाल इंस्टाग्राम

Kinshuk Vaidya And Diiksha Nagpal Going To Marry Soon: टीवी के मशहूर एक्टर किंशुक वैद्य ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किंशुक वैद्य ने "शाका लाका बूम बूम' में संजू बनकर लोगों का खूब दिल जीता था। इससे इतर भी किंशुक वैद्य ने टीवी के कई शोज में हाथ आजमाए हैं। लेकिन करियर से इतर किंशुक वैद्य जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाले हैं। दरअसल, किंशुक वैद्य जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ये खुशखबरी किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) और किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की, जिसमें दोनों एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों के हाथ में एक बच्चे के शूज भी नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीक्षा नागपाल ने कैप्शन में लिखा, "जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख रहे हैं। हमारी प्रेम कहानी और भी ज्यादा स्वीट हो गई है।" किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल को इस खुश-खबरी के लिए फैंस से भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं। एक्ट्रेस सुभा राजपूत ने कमेंट करते हुए लिखा, "वाह...बधाई हो।" एक्टर हिमांशु सोनी ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर फोटोज पर अपना रिएक्शन दिया।

बता दें कि किंशुक वैद्य (Kinshuk Vaidya) और दीक्षा नागपाल (Diiksha Nagpal) ने बीते साल नवंबर में ही शादी रचाई थी। वहीं शादी के एक साल बाद दोनों के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों के प्रेम कहानी की बात करें तो किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल पहले एक-दूजे के खास दोस्त थे, लेकिन उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जहां किंशुक वैद्य टीवी के जाने-माने एक्टर हैं तो वहीं दूसरी ओर दीक्षा नागपाल एक कोरियोग्राफर हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article