टीवी मसाला

'मैं गुस्से में थी...'- Shagun Sharma ने गौरव खन्ना से मांगी माफी, एक्टर पर लगाया था 'बुली' करने का आरोप

Shagun Sharma Apologized To Gaurav Khanna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने बताया कि उन्होंने गौरव खन्ना से माफी मांगी है। बता दें कि एक इंटरव्यू में शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया था।

Image

Shagun Sharma ने गौरव खन्ना से मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shagun Sharma Apologized To Gaurav Khanna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी की भूमिका अदा की थी, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं इन दिनों शगुन शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर शगुन शर्मा चंद दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने गौरव खन्ना पर 'बुली' करने का आरोप लगाया था। शगुन शर्मा का कहना था कि मुझे नहीं लगता कि गौरव खन्ना असल जिंदगी में वैसे इंसान हैं जैसे वो दिखाते हैं। लेकिन अब शगुन शर्मा ने बताया कि उन्होंने गौरव खन्ना से माफी मांगी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ रहिए', Shagun Sharma के 'Bully' वाले आरोप पर Gaurav Khanna ने दिया जवाब? वायरल हुआ पोस्ट

गौरव खन्ना के लिए शगुन शर्मा ने कही ये बात

शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "जब दो मजबूत पर्सनालिटी साथ आती है तो असहमतियां होती हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वो ये कि आप इससे कैसे निपटते हैं। हम एक प्रतियोगी वातावरण में थे और ये आम जिंदगी से बहुत अलग है। जरूरी ये है कि आगे कैसे बढ़ें और चीजों को समझदारी से कैसे लें। जब आखिरी बार मैंने उनसे बात की तो मैंने उनसे कहा, 'मैं सच में आपसे माफी मांगती हूं अगर मैंने आपको निराश किया हो या कुछ ऐसा कहा हो जिसने आपको सबसे ज्यादा तकलीफ दी है। मैं वैसी इंसान नहीं हूं। मैं शूट के दौरान गुस्से में थी और ये सफर मानसिक रूप से थका देने वाला था। अगर मैंने किसी भी तरह से आपको चोट पहुंचाई हो तो मैं आपसे माफी मांगती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे भाई ने रिश्ता बचाने की कोशिश की'- सोहेल खान के सपोर्ट में आए Salman Khan, एक्टर के तलाक पर किया खुलासा

Shagun Sharma ने गौरव खन्ना से मांगी माफी

Shagun Sharma ने गौरव खन्ना से मांगी माफी

बता दें कि शगुन शर्मा (Shagun Sharma) के 'बुली' वाले आरोप पर अभी तक गौरव खन्ना की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट ने इस मामले में शगुन शर्मा का सपोर्ट किया था। फरहाना ने बताया था कि शगुन परेशान थीं और उनका कहना था कि उनपर कुछ कमेंट किये जा रहे थे, जो कि सही नहीं थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article