टीवी मसाला

'कुमकुम भाग्य' के बाद फिर साथ दिखेगी Shabir Ahluwalia-Sriti Jha की जोड़ी, नए शो के साथ करेंगे धाकड़ वापसी!

Shabir Ahluwalia And Sriti Jha Rumored To Reunite Soon Post Kumkum Bhagya: टीवी के पॉपुलर एक्टर शब्बीर आहलुवालिया और एक्ट्रेस सृति झा की जोड़ी को 'कुमकुम भाग्य' में खूब पसंद किया गया था। वहीं अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वे दोनों जल्द ही नए शो में फिर साथ नजर आएंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Shabir Ahluwalia And Sriti Jha Rumored To Reunite Soon Post Kumkum Bhagya: टीवी के पॉपुलर एक्टर शब्बीर आहलुवालिया और एक्ट्रेस सृति झा की जोड़ी ने लोगों का खूब दिल जीता है। 'कुमकुम भाग्य' सीरियल में सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) को बतौर प्रज्ञा और अभि खूब पसंद किया गया। उनकी केमिस्ट्री ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी लोग अभि और प्रज्ञा की जोड़ी की सराहना करते नहीं थकते हैं। खास बात तो यह है कि 'कुमकुम भाग्य' के बाद दोनों के फिर से साथ आने की खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) नए शो के लिए एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनका नया शो कलर्स टीवी पर रिलीज होगा और इसे एलएसडी प्रोडक्शन्स के बैनर तले तैयार किया जाएगा। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ शब्बीर आहलुवालिया पहले भी 'राधा मोहन' सीरियल में काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो शब्बीर आहलुवालिया ने अपकमिंग शो के लिए मॉक शूट भी पूरा कर लिया है, जिससे अनुमान लग रहा है कि उनके और सृति झा का प्रोजेक्ट धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। लेकिन शब्बीर आहलुवालिया और सृति झा के इस अपकमिंग शो में सीमित एपिसोड होंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) और सृति झा (Sriti Jha) की ओर से भी नए शो की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। लेकिन अगर ये खबर सही साबित होती है तो सालों बाद शब्बीर आहलुवालिया और सृति झा की केमिस्ट्री एक बार फिर से टीआरपी में धाक जमाती दिखाई देगी। दोनों को साथ देखने का सपना भी दर्शकों का पूरा हो जाएगा। बता दें कि शब्बीर आहलुवालिया को आखिरी बार सीरियल 'उफ्फ ये लव है मुश्किल' में देखा गया था, जहां वह आशी सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। लेकिन ये शो टीवी पर ज्यादा वक्त तक अपना जलवा नहीं दिखा पाया, जिसके बाद इसे बंद करना पड़ा। वहीं सृति झा 'कैसे मुझे तुम मिल गए' सीरियल में दिखाई दी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article