टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी ने कहा शो को अलविदा, इमोशनल पोस्ट में बोलीं- आसान नहीं था और शायद...

Rishita Kothari Says Good Bye To Seher Hone Ko Hai: टीवी शो 'सहर होने को है' को अलविदा कहते हुए ऋषिता कोठारी भावुक हो गईं। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर लिखा कि ये उनके लिए आसान नहीं था।

Image

ऋषिता कोठारी ने कहा 'सहर होने को है' को अलविदा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rishita Kothari Says Good Bye To Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस सीरियल में एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी ने सहर का किरदार निभाया था। ये उनका डेब्यू शो था और ऋषिता कोठारी को बतौर सहर खूब पसंद भी किया गया। लेकिन अब ऋषिता कोठारी शो को अलविदा कह रही हैं। उन्होंने हाल ही में लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर 'सहर होने को है' के लिए अपने दिल का गुबार निकाला। ऋषिता कोठारी ने बताया कि ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि ये शो और किरदार उनके लिए बेहद खास बन चुका था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: सहर बन धूम मचाने के लिए तैयार हैं Bhavika Sharma, प्रोमो देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

    ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) ने अपने किरदार सहर से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में अपने दिल का हाल बयां करते हुए लिखा, "बहुत कुछ है कहने को, पर आज भी शब्दों का साथ नहीं मिल रहा है। आसान नहीं था, और शायद इसलिए ये सफर हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगा। याद है मुझे वो 8 महीने पहले वाली ऋषु, हाथ में स्क्रिप्ट्स थीं और दिल में सिर्फ डर। हजारों सवाल। क्या मैं सहर को सच में पाउंगी? क्या लोग उसे समझ पाएंगे? क्या वो हंसा पाएगी? क्या वो अपनी अम्मी के अलावा कभी किसी पर भरोसा कर पाएगी? क्या लोग उसे अपना पाएंगे? पता नहीं कितने सवाल थे। शायद ऋषि सिर्फ सहर को समझना चाहती थी। और फिर, पता ही नहीं चला कि कब सहर सिर्फ एक किरदार ही नहीं रही। वो मेरी आदत बन गई। मेरी रूह का एक हिस्सा बन गई। इसलिए शायद इतने दिनों से चुप थी। समझ ही नहीं आ रहा था कि अलविदा की शुरुआत कहां से करूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान

      ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "सपनों भरी आंखों के साथ वो लड़की, जो दिल में डर लिये इस सेट पर आई थी आज अलविदा कह रही है। सफर चाहे छोटा हो या लंबा, याद उसका वक्त नहीं रहता, उसकी एहमियत रहती है। और ये सफर मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफरों में से एक रहेगा। आज जितना भी शुक्रिया कहूं, कम होगा। क्योंकि आप सबके प्यार, दुआओं और सपोर्ट ने ही ऋषू को सहर बना दिया। हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया, जिसने मुझे कभी एक मैसेज भेजा। दुआ दी, मेरी खुशी में खुश हुआ, मेरी तकलीफ में मेरे साथ खड़ा रहा। शायद आपको कभी एहसास भी न हो, पर आप सबने मुझे बहुत संभाला है। हां इस सफर ने बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ा सबक? कभी-कभी दिल से ज्यादा दिमाग की सुननी चाहिए।"

      Seher Hone Ko Hai का एक सीन

      Seher Hone Ko Hai का एक सीन

      ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "क्योंकि दिल बहुत खूबसूरत होता है, पर तकलीफ भी वही सबसे ज्यादा देता है। अलविदा सहर। तुम सिर्फ एक किरदार नहीं थी। तुम मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन गई। दुआ में याद रखना।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article