टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: सहर बन धूम मचाने के लिए तैयार हैं Bhavika Sharma, प्रोमो देख बढ़ी फैंस की धड़कनें

Bhavika Sharma Look Out From Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' में भाविका शर्मा की एंट्री हो चुकी है। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है।

Image

'सहर होने को है' से जुड़ा प्रोमो वीडियो आया सामने (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bhavika Sharma Look Out From Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग में कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में आने वाले इन दिलचस्प मोड़ ने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन अब जहां "सहर होने को है' सीरियल से ऋषिता कोठारी की छुट्टी होने वाली है। वहीं दूसरी ओर भाविका शर्मा ने बतौर सहर शो में एंट्री कर ली है। खास बात तो यह है कि भाविका शर्मा से जुड़ा 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ाकर रख दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: बायसेक्शुअल हैं Akanksha Chamola, तलाक की खबरों के बीच खुला बड़ा राज

'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शो में सात साल का लीप आने वाला है। सीरियल के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सहर अब डॉक्टर बन चुकी है और वह बेहद सादगी के साथ अस्पताल में कदम रखती है। यूं तो प्रोमो वीडियो में अभी तक भाविका शर्मा का पूरा लुक नहीं दिखाया गया है, लेकिन एक्ट्रेस की मुस्कुराहट और उनके लुक्स को देख कहा जा सकता है कि वह सहर के तौर पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 'सहर होने को है' का ये नया चैप्टर 7 जुलाई से टीवी पर शुरू होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें : परिवार से अपनी जमीन वापस लेने पहुंचे Anurag Dobhal, भाई और मम्मी को लगवाए थाने के चक्कर

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Bhavika Sharma

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Bhavika Sharma

    भाविका शर्मा को देखने के लिए बेताब हैं दर्शक

    'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) में भाविका शर्मा को देखने के लिए दर्शकों की बेताबी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने लिखा, "वक्त है कि अब नई डॉक्टर सहर को सपोर्ट करें।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वेलकम, अब हमें बेस्ट केमिस्ट्री दिखाना।" बता दें कि भाविका शर्मा के अलावा भी कई एक्ट्रेसेस ने सहर के लिए ऑडिशन दिया था। इस लिस्ट में हिमांशी पराशर, रिया शर्मा और येशा रुघानी तक शामिल हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article