टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: मेकर्स को मिल गई अपनी नई सहर, इस TV हसीना के नाम पर लगी मुहर!

Seher Hone Ko Hai This Actress Confirms For Show: टीवी के पॉपुलर शो 'सहर होने को है' को लेकर खबर है कि मेकर्स को अपनी नई सहर मिल चुकी है। मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस को कंफर्म किया है।

Image

'सहर होने को है' के लिए इस एक्ट्रेस के नाम पर लगी मुहर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Seher Hone Ko Hai This Actress Confirms For Show: टीवी के पॉपुलर शो 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'सहर होने को है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने फैंस करो शो से बखूबी बांधा हुआ है। 'सहर होने को है' को ऋषिता कोठारी अलविदा कहने वाली हैं। वहीं शो के लिए नई सहर लाने के मेकर्स भी खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। अभी तक कई टीवी एक्ट्रेसेस का नाम 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के लिए सामने आ चुका है। इस लिस्ट में हिमांशी पराशर से लेकर रिया शर्मा तक का नाम शामिल है। लेकिन अब खबर आ रही है कि मेकर्स को आखिरकार अपनी नई सहर मिल चुकी है, क्योंकि उन्होंने एक पॉपुलर एक्ट्रेस के नाम पर मुहर लगा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: हिमांशी पराशर नहीं इस हसीना के हाथ लगेगा लीड रोल, ऑफर लेकर पहुंचे मेकर्स

'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) सीरियल के लिए पहले हिमांशी पराशर का नाम सामने आया था। लेकिन एक्ट्रेस ने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेकर्स संग उनकी बात नहीं बन पाई। हालांकि हिमांशी पराशर का नाम सुनकर दर्शक काफी खुश हुए थे। वहीं रिया शर्मा का नाम भी सीरियल से जुड़ा था। लेकिन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए रिया शर्मा ने कहा था कि मेकर्स संग उनकी बातचीत अभी चल रही है। इन सबसे इतर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अब शो के लिए भाविका शर्मा को कंफर्म कर लिया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash ने धूम-धड़ाके से मनाया अपना 33वां जन्मदिन, अंकिता लोखंडे सहित इन सितारों ने सजाई महफिल

भाविका शर्मा के नाम पर लगी मुहर

भाविका शर्मा के नाम पर लगी मुहर

'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के सूत्रों का कहना है कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) के साथ मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी सभी फॉर्मैलिटी निभा ली है और उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर कंफर्म किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि भाविका शर्मा की एंट्री के साथ ही 'सहर होने को है' की कहानी में भी नयापन देखने को मिलेगा। बता दें कि भाविका शर्मा को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article