Tejasswi Prakash ने धूम-धड़ाके से मनाया अपना 33वां जन्मदिन, अंकिता लोखंडे सहित इन सितारों ने सजाई महफिल

Tejasswi Prakash Birthday Celebration Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बीती रात अपना 33वां जन्मदिन मनाया, जिसमें करण कुंद्रा से लेकर अंकिता लोखंडे तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 12 2026, 09:26 IST
तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन की तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Instagram01 / 08

तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन की तस्वीरें हुईं वायरल

Tejasswi Prakash Birthday Celebration Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तेजस्वी प्रकाश का बीते 10 जून को 33वां जन्मदिन था, जिसे बीते दिन एक्ट्रेस ने धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी में अंकिता लोखंडे से लेकर करण कुंद्रा और कनिका मान जैसे कई सितारे शामिल हुए। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहा हैं तो चलिए एक नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर-

खूबसूरत लगीं तेजस्वी प्रकाशImage Credit : Instagram02 / 08

खूबसूरत लगीं तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर ब्लैक शिमरी ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। तेजस्वी प्रकाश ने बर्थडे पर एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अंकिता लोखंडे संग नजर आईं तेजस्वी Image Credit : Instagram03 / 08

अंकिता लोखंडे संग नजर आईं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी में रंग जमाने के लिए अंकिता लोखंडे भी पहुंचीं। ब्लैक ड्रेस में उन्होंने खूब कहर ढाया। दोनों ने साथ मिलकर पैपराजियों को पोज दिये। बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में दोनों की नोंक-झोंक देखने लायक होती है।

करण कुंद्रा संग दिये पोजImage Credit : Instagram04 / 08

करण कुंद्रा संग दिये पोज

तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा ने भी जमकर पोज दिये। इस दौरान करण कुंद्रा कॉर्ड सेट में नजर आए। तेजस्वी और करण 'लाफ्टर शेफ्स 3' में तो नजर आ ही रहे हैं, साथ ही उन्होंने 'देसी ब्लिंग' से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

प्यारी लगीं कनिका मानImage Credit : Instagram05 / 08

प्यारी लगीं कनिका मान

तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी में कनिका मान ने भी एंट्री की। शोल्डर लेस ड्रेस में कनिका मान की खूबसूरती देखने लायक रही। बता दें कि कनिका और तेजस्वी ने हाल ही में 'नागिन 7' में काम किया था।

भारती सिंह और सुदेश लहरी साथ आए नजरImage Credit : Instagram06 / 08

भारती सिंह और सुदेश लहरी साथ आए नजर

तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी में रंग जमाने के लिए भारती सिंह और सुदेश लहरी भी पहुंचे। दोनों ने पैपराजियों के सामने साथ में पोज दिये, साथ ही खूब हंसी-मजाक भी किया।

पत्नी का हाथ थामे दिखे कृष्णा अभिषेकImage Credit : Instagram07 / 08

पत्नी का हाथ थामे दिखे कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने। दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामकर जमकर पोज दिये। बता दें कि कृष्णा और तेजस्वी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

अली गोनी और विक्की जैन आए नजरImage Credit : Instagram08 / 08

अली गोनी और विक्की जैन आए नजर

अली गोनी जहां ब्लैक आउटफिट पहन डैशिंग अंदाज में तेजस्वी प्रकाश की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने। वहीं दूसरी ओर विक्की जैन ने भी व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में जबरदस्त लुक अपनाया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!