टीवी मसाला

Sargun Mehta और Ravi Dubey को सिक्योरिटी गार्ड ने पहचानने से किया इंकार, होली पार्टी में नहीं दी एंट्री

Sargun Mehta And Ravi Dubey Entry In Holi Party Denied By Security Guard: टीवी के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने बीते दिन अपने दोस्तों के साथ जमकर होली खेली। लेकिन एक होली पार्टी में उन्हें एंट्री ही नहीं मिली, क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया।

Image

रवि दुबे और सरगुन मेहता को होली पार्टी में नहीं मिली एंट्री!

Sargun Mehta And Ravi Dubey Entry In Holi Party Denied By Security Guard: टीवी के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) लोगों के पसंदीदा कपल माने जाते हैं। वे इन दिनों बतौर प्रोड्यूसर टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनका शो 'उडारियां' टीवी पर खूब हिट भी चल रहा है। बीते दिन रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता ने मुंबई में अपने दोस्तों के साथ होली खेली। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें होली पार्टी में एंट्री देने से साफ मना कर दिया।

रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का ये वीडियो टेली मसाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में रवि दुबे और सरगुन मेहता सिर से लेकर पांव तक रंगे नजर आए। उनके साथ-साथ निया शर्मा और शालीन भनोट जैसे सितारे भी मौजूद थे। कैप्शन के मुताबिक, सिक्योरिटी गार्ड ने रवि दुबे और सरगुन मेहता को पहचानने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पार्टी में एंट्री भी नहीं दी। वीडियो में रवि दुबे सिक्योरिटी गार्ड पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दिये। अंत में सब वहां से बाहर चले गए।

रवि दुबे (Ravi Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का वीडियो देख फैंस का भी पारा चढ़ गया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये बहुत ही अपमानजनक बात है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "साफ-साफ पता तो चल रहा है कि कौन हैं ये लोग, फिर एंट्री क्यों नहीं दी।" एक यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, "ये तो रियलिटी चेक हो गया। मतलब जमाई होगा घर का, मैं नहीं जानता।" बता दें कि सरगुन मेहता इन दिनों पंजाबी फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं। वहीं रवि दुबे भी वेबसीरीज पर ध्यान दे रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article