Sonarika Bhadoria Celebrates First Holi With Husband Vikas Parashar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनारिका भदौरिया इसी साल बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं बीते दिन सोनारिका भदौरिया ने पति विकास के साथ पहली होली मनाई। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोनारिका भदौरिया ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सोनारिका भदौरिया की इन फोटोज पर-
सोनारिका भदौरिया ने पति के पैरों में गुलाल लगाकर पहली होली की शुरुआत की। बता दें कि सोनारिका भदौरिया बीते कई सालों से विकास पराशर को डेट कर रही थीं।
विकास पराशर ने पहली होली के खास मौके पर सबसे पहले सोनारिका भदौरिया की मांग भरी। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
विकास पराशर ने प्यार से सोनारिका भदौरिया को गुलाल लगाया। दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही।
होली के शुभअवसर पर सोनारिका भदौरिया ने भी रोमांटिक अंदाज में पति को गुलाल लगाया। दोनों की फोटोज देख फैंस भी तारीफें कर रहे हैं।
सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर ने साथ में फोटोशूट भी कराया। बता दें कि सोनारिका और विकास की पहली मुलाकात जिम में हुई थी।
सोनारिका भदौरिया की खूबसूरती का क्या ही कहना। उन्होंने अपनी पहली होली पर व्हाइट सूट पहना, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं।
सोनारिका भदौरिया की खूबसूरती देख फैंस भी दीवाने हो गए। एक यूजर ने विकास पराशर से सवाल करते हुए लिखा, "भाई 16 सोमवार के व्रत रखे थे क्या, जो इतनी प्यारी बीवी मिली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितनी सुंदर है यार।"