टीवी मसाला

Sara Khan दूसरे धर्म में शादी करने पर हुईं ट्रोल, अब करारा जवाब देते हुए बोलीं- किसी की मंजूरी नहीं चाहिए

Sara Khan Epic Reply To Troll For Negative Comment On Her Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने कृष पाठक संग शादी रचाई। लेकिन दूसरे धर्म में शादी के लिए एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि अब उन ट्रोल्स को सारा खान ने वीडियो शेयर कर करारा जवाब दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- सारा खान इंस्टाग्राम

Sara Khan Epic Reply To Troll For Negative Comment On Her Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने सीरियल 'बिदाई' में साधना की भूमिका अदा करके लाखों लोगों का दिल जीता था। सारा खान इन दिनों अपने करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सारा खान ने बीते 8 अक्टूबर को एक्टर कृष पाठक संग शादी रचाई। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और इस बात की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। सारा खान और कृष पाठक को शादी के लिए फैंस से जमकर बधाइयां मिलीं। लेकिन दूसरी ओर सारा खान (Sara Khan) को दूसरे धर्म में शादी करने के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया। उनकी और कृष पाठक की शादी पर लोगों ने कई नेगेटिव कमेंट्स किये, जिसपर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

सारा खान (Sara Khan) ने वीडियो शेयर कर सबसे पहले उन्हें और कृष पाठक को बधाइयां देने वालों को बधाइयां देने वालों का शुक्रिया अदा किया। सारा खान ने कहा, "कृष और मैं अलग-अलग संस्कृति से नाता रखते हैं, लेकिन हम लोग ये मानते हैं कि हमारा धर्म हमें प्यार सिखाता है। हमारे परिवार ने भी दूसरों का सम्मान करना सिखाया है, न कि किसी को तकलीफ देना। और हमें भी इसी में विश्वास है। हम एक जैसा सोचते हैं। हमारे परिवार ने हमें एक-दूजे का सम्मान करना और आभार जताना सिखाया है।" सारा खान ने अपने वीडियो के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब देने की कोशिश की।

सारा खान (Sara Khan) ने वीडियो में कहा, "मैं सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने हमें इतना ढेर सारा प्यार दिया और नेगेटिव कमेंट्स पर भी बात करना चाहती हूं। कोई भी धर्म दूसरे धर्म को नीचा दिखाना या फिर उनका अपमान करना नहीं सिखाता। हम आपसे अपनी शादी का स्टेटस साझा कर रहे हैं और आपकी मंजूरी नहीं मांग रहे हैं क्योंकि हमें हमारे परिवार और कानून से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। भगवान से मेरा रिश्ता सिर्फ मेरा है और किसी को मेरे और मेरे ईश्वर के बीच आने का अधिकार नहीं है। मेरे ईश्वर ने मुझे सिर्फ प्यार करना सिखया है और मैं वही करूंगी। कोई भी धर्म आपको बुरे शब्द कहना नहीं सिखाता। कोई धर्म आपको दूसरों की जिंदगी में दखलअंदाजी देना नहीं सिखाया। जब आपको अपने धर्म से प्यार है तो सिर्फ प्यार करें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article