Sangram Singh on Divorce Rumours With Wife Payal Rohatgi: एक्टर संग्राम सिंह (Sangram Singh) और पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) का नाम काफी चर्चा में बना रहा है। दोनों स्टार्स को लेकर कई खबरे सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी के तलाक की खबरें सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन एक्ट्रेस पायल रोहतगी इस खबर को एकदम फर्जी बताया था। अब इन सब के बीच रेसलर-एक्टर संग्राम ने Zoom को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तलाक की इन रूमर्स पर खुलकर बात की। इस दौरान संग्राम सिंह ने कई ऐसे राज खोले जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं संग्राम सिंह ने क्या कहा है।
संग्राम सिंह ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत में संग्राम सिंह ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और पब्लिक नजरों में रहने के फायदे-नुकसान बताए। उन्होंने कहा, 'हर किसी की अपनी-अपनी चीजें होती हैं मीडिया में जो भी होता है, वो तलाक वाले हिस्से को ही पकड़ लेता है, एनिवर्सरी पर तलाक की बातें ये ठीक नहीं, लेकिन हम सबको रोक नहीं सकते। मेरा मानना है कि जब तक भगवान हमारे साथ है, जब तक हम साथ हैं, साथ रह रहे हैं, ऐसी खबरें और अफवाहें मायने नहीं रखतीं। जिंदगी में बहुत कुछ करना पड़ता है। आज शादी कर ली, कल तलाक ऐसा नहीं होता। ये जिंदगी का छोटा सा हिस्सा है। सोशल मीडिया के फायदे-नुकसान हैं और जो भी न्यूज पब्लिश होती है, सच्चाई पर बेस्ड होनी चाहिए। सोशल मीडिया भी बहुत जरूरी हिस्सा है, क्योंकि हम इससे बहुत कुछ सीखते हैं। मैं बस यही कहना चाहूंगा, जो भी पब्लिश होता है, मीडिया में हो तो ठीक है। बस नॉर्मल रहो और अपने काम पर भरोसा रखो कि जो कर रहा हूं, ये सही है। हम ऐसी लाइन में हैं कि ये सब करना पड़ेगा, पब्लिक नजरों में रहना है और ट्रोल्स, मीडिया पोस्ट्स या अफवाहों को रोकने का कुछ नहीं। सबसे अच्छी बात है, अपना काम करते रहो और नॉर्मल रहो।'
कब हुई थी शादी?
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने साल 2022 में शादी की थी। संग्राम सिंह के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
