Ujjwal Sharma Open Up On Sanchita Ugale Death: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले ने बीती 14 जून की शाम को साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। संचिता उगले इस दौरान अपने नालासोपारा स्थित घर पर ही मौजूद थीं। संचिता उगले की मौत ने फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका दिया है। अबरार काजी से लेकर एक्ट्रेस ऋचा सोनी तक ने संचिता उगले (Sanchita Ugale) के निधन पर शोक जताया है। वहीं अब उनके को-स्टार उज्जवल शर्मा ने बताया कि संचिता शर्मा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण परेशान थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: संचिता उगले की मौत से शोक में डूबे Abrar Qazi, बोले- मैं उसके पुराने मैसेज देखे और...
उज्जवल शर्मा (Ujwal Sharma) टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान संचिता उगले (Sanchita Ugale) के निधन पर चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने संचिता उगले संग अपने लिंक-अप रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी। उज्जवल शर्मा ने संचिता उगले के बारे में कहा, "लिंकअप रूमर्स में कोई सच्चाई नहीं है। हम रिलेशनशिप में नहीं थे। बल्कि वो किसी और को डेट कर रही थी और उसी इंसान के साथ रह रही थी। मैंने लंबे समय से उससे बात नहीं की थी, करीब दो या ढाई महीने से। मैं अभी अपने शहर में हूं और मेरा उससे ठीक से संपर्क भी नहीं था।" उज्जवल शर्मा ने बताया कि संचिता उगले अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उज्जवल शर्मा ने कहा, "वो एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही थी और मदद ले रही थी। प्रोडक्शन हाउस ने भी उसके मानसिक स्वास्थ्य के ईलाज में मदद की और समर्थन दिया। जो भी उसके साथ हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और हैरान करने वाला है। मुझे कुछ ही देर पहले इसके बारे में पता चला।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सोएंगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच

Sanchita Ugale के को-स्टार ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डिप्रेशन में थीं संचिता उगले!
उज्जवल शर्मा के अलावा एक्ट्रेस मेघा शर्मा (Megha Sharma) ने भी संचिता उगले को लेकर कई खुलासे किये। मेघा शर्मा ने संचिता उगले के बारे में बात करते हुए कहा, "उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी और वो जनवरी से ही डिप्रेशन से जूझ रही थी। उसके कुछ निजी कारण थे और ईलाज चल रहा था।" मेघा शर्मा ने बताया कि संचिता उगले बहुत ही खुशमिजाज इंसान थीं और दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के लिए 10 दिन पहले ही हुई थी। मेघा शर्मा ने ये भी बताया कि कई बार संचिता उगले ने अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही थी। मेघा शर्मा ने कहा, "कई बार उसने कहा कि वो अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी। उसकी मम्मी और परिवार के साथ-साथ हम सबने उसे सकारात्मक रहने और इन सबके बारे में न सोचने के लिए प्रेरित किया।"
