टीवी मसाला

'परेशान तो नहीं लगती थी'- Sanchita Ugale के सुसाइड पर एक्ट्रेस के अंकल ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2026, 01:45 PM IST

Sanchita Ugale Death: एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) के निधन के बाद अब उनके अंकल का बयान सामने आया है। संचिता उगले के अंकल ने इस दौरान ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया।

Image

संचिता उगले के निधन पर अंकल ने तोड़ी चुप्पी (Image Source: Sanchita Ugale Instagram)

Sanchita Ugale Death: टीवी शो कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। संचिता उगले 22 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्ट्रेस फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। संचिता उगले के फैंस और परिवारल के अब भी इस खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। संचिता उगले के निधन के बाद अब एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब इन सब के बीच संचिता उगले के अंकल का बयान सामने आया है। उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

संचिता उगले के अंकल ने किया खुलासा

एक्ट्रेस संचिता उगले महज 22 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़कर चली गईं। संचिता उगले से जुड़ी इस खबर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच अब संचिता उगले के अंकल का एक बयान सामने आया है। संचिता उगले के अंकल TellyMasala से बात करते हुए कहा कि 'उसको देख नहीं लगता था कि वो परेशान है। ना ही कभी बताया कि वो परेशान है। पूछा भी नहीं उनसे। परेशान तो लगती ही नहीं थी। काम से आती थी तो लगता था काम के बाद वो थकन थोड़ी सी होगी उनको। लेकिन ऐसी समस्या नहीं होगी उसको।' संचिता उगले के अंकल का इस बयान ने लोगों को और हैरान कर दिया है।

कई स्टार्स ने जताया दुख

संचिता उगले के निधन पर अब तक कई स्टार्स दुख जता चुके हैं। रवि किशन ने संचिता उगले के निधन पर पर कहा कि ऐसा कोई इंसान नहीं है जो परेशान न हो, जिसे चिंता न हो। लेकिन जिंदा भी रहना है ना। आत्महत्या सबसे बड़ा पाप है। इससे आत्मा को कभी मोक्ष नहीं मिलता।' संचिता उगले के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कई स्टार्स ने एक्ट्रेस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article