टीवी मसाला

ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान 34 साल की उम्र में बनेंगी मां, कपल ने शेयर की गुडन्यूज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 12:52 PM IST

ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ चुकी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। सना और उनके पति अनस मुफ्ती सैयद ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। एक्ट्रेस मदरहुड के फेज को एन्जॉय करने के लिए एक्साइटेड हैं।

Image

sana khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने ग्लैमर और शोबिज की दुनिया को छोड़कर धर्म का रास्ता चुन लिया है। सना के ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने पर हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने धर्म की राह चुनने के कुछ दिन बाद ही शादी कर ली थी। एक्ट्रेस ने अनस मुफ्ती सैयद से साल 2020 में शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के तीन साल बाद अपने फैंस को गुडन्यूज दी है। एक्ट्रेस 34 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी सना के पति अनस ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।

उन्होंने कहा कि मैं जल्द पिता बनने वाला हूं। इस गुड न्यूज को जानने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। सना और अनस ने टीवी इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो मदरहुड के फेज को एन्जॉय करने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती हैं उनका बच्चा जल्द उनकी बाहों में आ जाए।

सना खान बनने वाली हैं मां

अनस ने बताया कि वो इस बात से बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बयान दिया था कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 ऑफर हुआ था। लेकिन मैंने इस शो को करने से मना कर दिया था क्योंकि मैं अपने अंदर के शैतान से डरती हूं। लालच हमारे अंदर का सबसे बड़ा शैतान है। मैंने इसीलिए इस शो को मना कर दिया था।

2005 में एक्ट्रेस ने की थी करियर की शुरुआत

सना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में एडल्ट मूवी ये है हाई सोसाइटी से की थी। एक्ट्रेस इसके बाद कई टीवी विज्ञापन में नजर आए। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी काम किया है। एक्ट्रेस धना धना और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आई थीं। सना को घर घर में पहचान सलमान के शो बिग बॉस 6 से मिली थी। एक्ट्रेस उस सीजन की सेंकड रनरअप थी। इस शो के बाद सना सलमान की फिल्म जय हो में नजर आई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article