टीवी मसाला

Salman Khan के धमकाने पर Adil Khan ने कबूल किया निकाह, राखी सावंत ने कहा-'वो मेरे भाई हैं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2023, 08:24 AM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने आदिल खान के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, हालांकि आदिल ने इस शादी से इनकार कर दिया था, अब आदिल खान ने अपनी शादी स्वीकार कर ली है।

Image

Adil Khan and Rakhi Sawant Marriage

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने किया आदिल खान को फोन कॉल।
  • राखी सावंत ने उनकी शादी बचाने के लिए भाईजान को शुक्रिया कहा।
  • आदिल खान ने अब राखी सावंत के साथ निकाह कुबूल कर लिया है।

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान (Adil Khan) की शादी बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ जहां राखी सावंत, आदिल के साथ अपनी शादी का दावा कर रही थीं वही आदिल खान लगातार इस शादी को झूठा बता रहे थे, जिसके बाद राखी सावंत मीडिया के सामने रोती हुई भी नजर आई थीं। हालांकि बीते दिन आदिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी को स्वीकार कर लिया है। जिसके साथ ही आदिल ने राखी को शादी की बधाई भी दी है। आदिल के अचानक निकाह कुबूल करने के पीछे का कारण अब सामने आ गया है। राखी सावंत, सलमान खान को अपना भाई बताती हैं, एक्ट्रेस के अनुसार भाईजान की वजह से ही उनकी शादी बच पाई है।

सलमान खान ने आदिल को धमकाया?

आदिल खान और राखी सावंत का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, शादी की खबरों के बाद वह पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। Instantbollywood को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, ‘सलमान खान ने आदिल को फोन किया था और पूछा की तुम निकाह कुबूल क्यों नहीं कर रहे हो। भाई के होते हुए आदिल उनकी बहन को शादी के लिए मना कर सकते हैं क्या’ वहीं आदिल खान ने बताया, ‘भाईजान ने मुझपर शादी कुबूल करने का कोई दबाव नहीं दिया वह बस मुझसे कह रहे थे कि अगर शादी हुई है तो मान लो घबराने की जरूरत नहीं है।’ इसके साथ ही राखी सावंत, भाईजान को धन्यवाद कहती भी नजर आ रही हैं।

फैंस ने उड़ाई राखी-आदिल की खिल्ली

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आदिल खान और राखी सावंत को अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि लाइमलाइट में रहने के लिए राखी सावंत नए-नए पैंतरे आजमाती हैं। यह दोनों की मिली-जुली साजिश हैं, पहले राखी ने फोटोज शेयर कीं और आदिल ने निकाह से इनकार कर दिया और अब एक दम से उसने शादी को स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि राखी सावंत ने लव जिहाद के एंगल को सिरे से खारिज कर दिया है और साफ-साफ कबूल किया कि आदिल के साथ उनकी शादी हुई है और खुद आदिल भी अब इस बात को मानते हैं। इसके साथ ही राखी सावंत ने आदिल से शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article