टीवी मसाला

Abdu Rozik को गोद में उठाकर जमकर नाचे Salman Khan, वायरल हुआ 'भाईजान' का क्यूट वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 08:19 AM IST

Salman Khan and Abdu Rozik Dance: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और अब्दु रोजिक ओ जाने जाना गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस बीच सलमान खान, अब्दु को अपनी गोद में भी उठा लेते हैं।

Image

Abdu Rozik and Salman Khan Dance

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान और अब्दु रोजिक ने एक साथ किया डांस।
  • अब्दु को गोद में उठाकर नाचते दिखे सलमान खान।
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Salman Khan and Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक अब लाखों दिल पर राज करते हैं। उनकी क्यूटनेस की वजह से इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उन्हें काफी प्यार दिया जाता है। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान भी अब्दु रोजिक को काफी पसंद करते हैं और ज्यादातर समय उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। सलमान खान कई बार अब्दु रोजिक के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। इस बीच अब्दु भी भाईजान के काफी बड़े फैन हैं और इसी वजह से उन्हें छोटे भाईजान के तौर पर भी बुलाया जाने लगा है। इस बीच सोशल मीडिया पर अब्दु ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सलमान खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद सलमान खान अब्दु को गोद में उठाए भी नजर आते हैं। भाईजान और छोटे भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने अब्दु को लिया गोद

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान और अब्दु एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही भाईजान के आइकॉनिक गाने ओ जाने जाना पर डांस कर रहे हैं। जिसके साथ ही सलमान खान अब्दु को गोद में लिए भी डांस करते दिखाई देते हैं। अब्दु और सलमान खान का यह डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के बीच क्यूट रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाईजान’ और ‘छोटे भाईजान’ का यह बॉन्ड काफी प्यार है, दोनों साथ में डांस करते हुए कितने प्यार लग रहे हैं। अब्दु सच में काफी क्यूट है।

एमसी स्टैन ने जीता बिग बॉस

बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को आयोजित किया गया है। जिसमें एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही शिव ठाकरे रनर अप और प्रियंका चौधरी सेकंड रनर अप रही हैं। एमसी स्टैन की जीत के साथ ही पूरी मंडली और अब्दु रोजिक काफी खुश हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article