टीवी मसाला

4 साल पहले ऑडिशन देकर Rupali Ganguly ने हासिल किया था Anupama का रोल, वीडियो देख लोगों ने कहा 'ये परफेक्ट है'...

Rupali Ganguly urf Anupama audition clip viral: रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा का पुरानी ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपमा का पूराना ऑडिशन क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है। आइए अब रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के पुराने ऑडिशन क्लिप पर नजर डालते हैं।

Image

Rupali Ganguly urf Anupama audition clip viral

Rupali Ganguly urf Anupama audition clip viral: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा टीवी पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। बता दें कि यह शो इन दिनों लगातार सुखियों में बना हुआ है। वनराज का किरदार अदा करने वाले सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि इसके बावजूद शो कि लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। जान लीजिए की अनुपमा साल 2020 में पहली बार प्रीमियर हुआ था। उस समय इस शो ने अपनी मजबूत कहानी से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर लिया। शो के जिस किरदार ने सबसे अधिक दर्शकों को बांधा है वह है अनुपमा (Anupama) और रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इस केरेक्टर को बहुत अच्छे से मंझा है। आइए अब रूपाली गांगुली के ऑडिशन क्लिप पर नजर डालते हैं।

हाल ही में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक पूरा ऑडिशन क्लिप वायरल हो रहा है, जो पूरे सोशल मीडिया पर छा गया है। क्लिप में रूपाली गांगुली ने मेहरून रंग की साड़ी पहनी हुई है, जो उनको उनके किरदार में ढाल रही है। ऑडिशन के दौरान वह कुछ अच्छे डायलॉग बोलती नजर या रही हैं। उनका ऑडिशन इतना नैच्रल है कि ऐसा लगता है रूपाली गांगुली ही अनुपमा के किरदार को निभाने के लिए पैदा हुईं थीं। क्लिप को देख कर पता चलता है कि फैंस अनुपमा को आज भी इतना प्यार क्यों करते हैं।

इस बीच अनुपमा के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो सुधांशु पांडे एक शो से जाने के बाद कहानी में नया मोड़ आया है। अब वनराज शाह के गायब होते ही तोशु अपने बाप की जगह लेने कि कोशिश कर रहा है। वह अपने बाप का अंतिम संस्कार करने की भी तैयारी में लगा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article