Rupali Ganguly Reaction On Jaya Bachchan Pushing Man: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन अपने व्यवहार के कारण जया बच्चन अक्सर विवादों में घिर जाती हैं। जया बच्चन का अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह सेल्फी लेने आए इंसान को जोरदार धक्का देती नजर आईं। जया बच्चन के इस बर्ताव ने लोगों को हैरान कर दिया था। अपने व्यवहार के लिए जया बच्चन जमकर ट्रोल भी हुईं। वहीं अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने जया बच्चन के इस बर्ताव पर रिएक्शन दिया है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का कहना है कि उन्हें जया बच्चन से ये उम्मीद जरा भी नहीं थी।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इवेंट के बीच ही पैपराजियों ने रुपाली गांगुली से जया बच्चन के वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया। ऐसे में रुपाली गांगुली ने जया बच्चन के वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मैंने अपनी मां के साथ उनकी फिल्म 'कोरा कागज' देखी, जिसमें पापा को नेशनल अवॉर्ड मिला था। 'कोरा कागज' में उनकी एक्टिंग देखकर मैंने सच में एक्टिंग सीखी थी। लेकिन मैं उनसे इस बर्ताव की उम्मीद नहीं करती हूं।"
बता दें कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) के इस बर्ताव के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया था। कंगना रनौत ने जया बच्चन पर निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सबसे ज्यादा बिगड़ैल और प्रिविलेज वाली महिला। लोग इनका ये बर्ताव इसलिए झेलते हैं, क्योंकि ये अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं।"
