टीवी मसाला

Anupama Latest Promo: रक्षाबंधन पर भाभी का धिक्कार सहेगी अनुपमा, जिंदगी में दी नई मुसीबत ने दस्तख

Anupama Latest Promo: बात करें इस लेटेस्ट प्रोमो की तो ये शुक्रवार को टेलिकास्ट होगा। जिसमें दिखाया जाएगा कि डांस रानी अनुपमा को राखी बांधती है। रक्षाबंधन के दिन अनुपमा को एक तरफ खुशियां मिलेगी वहीं दूसरी तरफ उसके जीवन में नई परेशानी सामने आ रही है। आइए बताते हैं क्या होगा महा एपिसोड में

Image

Image Source: Starplus

Anupama Latest Promo: रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) स्टार शो अनुपमा ( Anupama) इन दिनों छाया हुआ है। ये शो टीआरपी में भी कमाल कर रहा है। शो में फिलहाल अंश और प्रार्थना की शादी का ट्रैक चल रहा है। जिसमें सारा परिवार शाह हाउस में साथ नजर आ रहा है। पिछले एपिसोड में हुए हंगामे के बाद आगे आने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। जिसमें अनुपमा के घर में एक और बड़ी परेशानी आ गई है। रक्षाबंधन के दिन अनुपमा को एक तरफ खुशियां मिलेगी वहीं दूसरी तरफ उसके जीवन में नई परेशानी सामने आ रही है। आइए बताते हैं क्या होगा महा एपिसोड में

बात करें इस लेटेस्ट प्रोमो की तो ये शुक्रवार को टेलिकास्ट होगा। जिसमें दिखाया जाएगा कि डांस रानी अनुपमा को राखी बांधती है। जिसके बदले में उससे वादा लेती हैं कि वो हमें कभी छोड़कर न जाए। इतना प्यार देखकर अनुपम इमोशनल हो जाती है और सबको वादा करती है कि मैं कभी छोड़कर नहीं जाऊंगी। दूसरी तरफ ये सब देखकर राही को जलन होती है और वो इन सभी से चीड़ जाती है।

भाई से मिलने जाएगी अनुपमा

दूसरी तरफ अनुपमा अपने भाई से मिलने जाएगी। वह राखी के मौके पर अपने भाई को राखी बांधना चाहती है। जैसे तैसे वह घर ढूंढकर वहाँ जाती है तभी आवाज आती है उसकी भाभी की। उसकी भाभी कहती है कि यहाँ हमारे खाने के लाले हैं तुम्हें क्या खिलाएंगे। राखी के दिन अनुपमा की भाभी उसका अपमान कर देती है। ये सब देखकर अनुपमा की आँखों में आँसू आ जाएंगे। ये वाला एपिसोड बेहद इमोशनल होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article