टीवी मसाला

Rubina Dilaik के मां बनते ही करियर का बैठा भट्टा! लीड की जगह अब हाथ लग रहे हैं केवल भाभी के रोल

Rubina Dilaik Reveals She Is Getting Bhabhi Role Only: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। लेकिन मां बनने के बाद उन्हें अब सिर्फ और सिर्फ भाभियों के रोल ऑफर हो रहे हैं।

Image

रुबीना दिलैक को मिल रहे हैं भाभी के रोल!

Rubina Dilaik Reveals She Is Getting Bhabhi Role Only: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर अपनी बेटी और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। रुबीना दिलैक ने 'छोटी बहू' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद वह कई हिट सीरियल्स में नजर आईं। बीते साल ही रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं, जिनका नाम एक्ट्रेस ने जीवा और एधा रखा। लेकिन मां बनते ही मानो रुबीना दिलैक के करियर में उतार-चढ़ाव आना शुरू हो गया है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट में किया है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने शरद केल्कर संग बातचीत में बताया कि उन्हें अब एक ही तरह के रोल बार-बार ऑफर हो रहे हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद अपने आप को बखूबी फिट रखा। ऐसे में पॉडकास्ट के दौरान उनकी तारीफ करते हुए शरद केल्कर ने कहा कि ये तारीफ के लायक है कि मां बनने के बाद रुबीना खुद को वापिस पुराने शेप में ले आईं। इसके जवाब में 'शक्ति' एक्ट्रेस ने कहा, "खैर अब मुझे भाभियों के रोल ऑफर होने लगे हैं।" बता दें कि मां बनने के बाद से ही रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर अपनी जबरदस्त जगह बना ली है। हालांकि उनके हाथ एक मूवी भी लगी है, जिसका नाम 'हम तुम मकतूब' है। इस फिल्म में रुबीना दिलैक राजपाल यादव के साथ नजर आएंगी।

रुबीना दिलैक की हैं तीन बेटियां?

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उनकी जुड़वा बेटियां नहीं हुई थीं बल्कि उनकी तीन बेटियां हुई थीं। हालांकि उन्होंने तीसरी बेटी बहन रोहिणी दिलैक की बेटी वेदा त्यागी को कहा था। रुबीना कई बार वेदा के साथ तस्वीर भी साझा कर चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article