टीवी मसाला

Rubina Dilaik और Abhinav Shukla के घर गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी, एक साथ मिलेगी डबल-डबल खुशी

Rubina Dilaik And Abhinav Shukla Expecting Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वे जुड़वा बच्चों के मां-बाप बनने जा रहे हैं। रुबीना-अभिनव की इस खुशखबरी से फैंस में भी खुशी की लहर है।

Image

रुबीना-अभिनव के घर गूंजेगी जुड़वा बच्चों की किलकारी

Rubina Dilaik And Abhinav Shukla Expecting Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सितंबर में पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ किया था। रुबीना अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें भी साझा करती हैं। लेकिन इन सबसे इतर बता दें कि रुबीना और अभिनव को डबल खुशियां मिलने वाली हैं, क्योंकि दोनों जुड़वा बच्चों के मां-बाप बनने वाले हैं।

जुड़वा बच्चों से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपने पॉडकास्ट के दौरान किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को इस बात का पता चला तो वे दोनों हैरान रह गए थे और कुछ वक्त के लिए कुछ बोल ही नहीं पाए थे। रुबीना दिलैक ने 'किसी ने बताया नहीं: द ममाकाडो शो' के तहत एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन महिलाओं से बातचीत की, जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने पॉडकास्ट में कहा, "आज का एपिसोड उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया। ये एपिसोड उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें जुड़वा या ट्रिप्लेट्स बच्चों की प्रेग्नेंसी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैं आप लोगों के साथ ये साझा करना चाहती हूं कि हमारे घर भी जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजेगी।"

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपनी प्रेग्नेंसी के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "जब हमें पहली बार पता चला कि हम जुड़वा बच्चों के मां-बाप बनने वाले हैं। मुझे अभिनव का रिएक्शन अभी भी याद है। वह बार-बार कह रहे थे कि नहीं, नहीं और मैं बोल रही थी कि ये सच है और डॉक्टर ने यही बताया है। हम क्लीनिक से बाहर निकले, घर वापिस जा रहे थे। पूरे रास्ते हमने एक-दूसरे से बात ही नहीं की। हम प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत खुश थे, लेकिन ये बात डबल सरप्राइज के साथ सामने आई, जिसे हम पचा भी नहीं पा रहे थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article