Bigg Boss 17 Isha Malviya Fights With Ankita Lokhande Over Cleaning: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों की आंखों का तारा बन गए हैं तो वहीं कुछ ने उनका दिमाग खराब करके रख दिया है। 'बिग बॉस 17' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा मालवीय साफ-सफाई के सिलसिले में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को ताना मारती नजर आईं। दोनों के बीच मामले को लेकर जमकर झगड़ा भी हुआ।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का यह प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में नजर आया कि बिग बॉस ईशा मालवीय को उस कंटेस्टेंट को थेरेपी रूम में ले जाने के लिए कहते हैं जो साफ-सफाई में कच्चा है। इसपर ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को अपने साथ ले जाती हैं और उन्हें सफाई का पाठ पढ़ाती हैं। ईशा मालवीय उनसे कहती हैं, "सफाई में आपको थोड़ा अपग्रेड होने की जरूरत है और अपनी चीजें अच्छे से रखने की जरूरत है। क्योंकि आपकी जिस दिन ड्यूटी होती है वॉशरूम की, आपको बार-बार याद दिलाना पड़ता है। भूल जाते हो, वो परेशानी नहीं है लेकिन याद दिलाने पर भी आप कुछ नहीं करतीं।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के लिए ईशा मालवीय के ताने यहीं पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "बाथरूम में आपके 10 दिन पुराने कपड़े टंगे रहते हैं। आप उन्हें निकालती तक नहीं हो। मैं चाहूंगी कि आप इन चीजों को सुधारे।" अंकिता लोखंडे को ईशा की ये बात जरा भी पसंद नहीं आई। ऐसे में उन्होंने कहा, "खुद को लगता है कि सफाई की देवी है, अगर इतनी ही गंदगी लग रही है तो मेरा भी काम कर दे।"
