Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Case: टीवी एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों का सामना कर रहे हैं। रोहित जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ 16 साल की एक लड़की ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है, जिसके बाद से ही रोहित के खिलाफ POCSO के तहत केस चल रहा है। एक्टर इस केस की वजह से बीते दो महीने से जेल में बंद हैं लेकिन अब रोहित को जमानत मिल गई है। वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। रोहित को इस पूरे मामले पर को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) का पूरा सपोर्ट मिला है और अब एक्ट्रेस ने रोहित की जमानत पर खुशी जाहिर की है। Meena Kumari Biopic: तृप्ति-सैफ की नहीं हुई है कास्टिंग, Siddharth P Malhotra ने बताया पूरा सच
टीवी मसाला
2 महीने बाद जेल से निकलेंगे Rohit Chandel, एक्टर की जमानत पर को-स्टार Madirakshi Mundle ने दिया रिएक्शन (EXCLU.)
- Authored by: कविता
- Updated Sep 11, 2026, 10:10 AM IST
