Rituraj Singh Funeral : अभिनेता ऋतुराज सिंह ( Rituraj Singh) का मंगलवार, 20 फरवरी को निधन हो गया। अभिनेता अग्नाशय की कुछ बीमारी से पीड़ित थे और कल कार्डियक अरेस्ट का सामना करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, मंगलवार को 59 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
ऋतुराज( Rituraj Singh) के करीबी दोस्त अमित भेल( Amit Bhel) ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की थी, 'हां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। हालांकि, ऋतुराज के अंतिम संस्कार के बारे में अभी जानकारी नहीं है, ऋतुराज सिंह के आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई प्रशंसकों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने-अपने एक्स हैंडल का सहारा लिया और पोस्ट की.
वहीं बता दें कई अभिनेता का अंतिम संस्कार आज मुंबई में हो रहा है और टीवी और फिल्म उद्योग से उनके दोस्त, सहकर्मी और शुभचिंतक पहले से ही उनके आवास पर पहुंचना शुरू कर चुके हैं। स्पॉट किए गए लोगों में नकुल मेहता ( Nakul Mehta) भी शामिल थे, जिन्होंने उनके ऑन-स्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई थी इसी के साथ हितेन तेजवानी ( Hitesh Tejwani) पत्नी गौरी प्रधान ( Gauri Pardhan) के साथ थे, दोनों ने 2000 में एकता कपूर के हिट शो कुटुंब में उनके साथ अभिनय किया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने आना शुरू कर दिया है. अनूप सोनी( Anup Soni) भी उनके निवास पर आ चुके हैं।
