टीवी मसाला

रिद्धि डोगरा ने जवान में निभाया शाहरुख खान की मां का रोल, बताया कैसा था किंग खान के साथ काम करने का अनुभव?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 17, 2023, 01:09 PM IST

टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने बताया कि शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा था। फिल्म में एक्ट्रेस ने किंग खान की मां का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हमेशा से उनकी फैन थी। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म में मां का रोल निभाया है?

Image

Ridhi Dogra and Shahrukh khan (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जवान में शाहरुख, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने सनी पाजी की फिल्म गदर 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज है। फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने शाहरुख की मां का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर किंग खान के साथ काम करने का अनुभव कैसा था?

किंग खान के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। रिद्धि डोगरा को उनके साथ बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें वो रोल ऑफर हुआ तो उलझन हुई। लेकिन शाहरुख की वजह से एक्ट्रेस ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वो शाहरुख की बहुत बड़ी फैन है।

रिद्धि ने बताया कैसा था काम करने का अनुभव

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में मैंने उनकी मां का रोल निभाया है। ये मेरे लिए थोड़ी निराशाजनक बात थी। लेकिन मैं इस बात से खुश थी कि मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं पहली बार उनसे सेट पर मिली उन्होंने मुझे बहुत कंफर्टेबल फील करावाया। ऐसा लग रहा था कि जैसे मैं अपने किसी पुराने दिल्ली के दोस्त से मिल रही हूं। उन्होंने मेरी सेट पर फिल्म की स्क्रिप्ट और लाइंस में मदद की थी। उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं थी। वो बहुत ही अमेजिंग पर्सनैलिटी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article