Rashami Desai To Make Comeback On TV: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने सीरियल 'उतरन' के साथ टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस शो में रश्मि देसाई ने तपस्या ठाकुर का किरदार अदा किया था। इसके अलावा भी रश्मि देसाई ने कई हिट शोज टीवी पर दिये हैं। हालांकि लंबे वक्त से रश्मि देसाई किसी भी शो में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर नहीं आ रही थीं। यूं तो उन्हें आखिरी बार सीरियल 'वागले की दुनिया' में देखा गया था, लेकिन इसमें भी उनका किरदार लीड बिल्कुल नहीं था। हालांकि अब वह बतौर लीड टीवी की दुनिया में फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान

Rashami Desai के हाथ लगा नया शो
बता दें कि सीरियल 'तू जुलियट जट्ट दी' में भी रश्मि देसाई की एंट्री करने की खबर सामने आई थी। इस शो को भी रवि दुबे और सरगुन मेहता ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि दर्शक अब रश्मि देसाई को लीड रोल में देखने के लिए बेताब हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फैंस की ये तमन्ना पूरी हो पाती है या नहीं।
