बॉलीवुड

Adipurush के मेकर्स पर आग बबूला हुए रामायण के लक्ष्मण, कहा- 'मूवी देख चकरा गया सिर..'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 01:43 PM IST

Sunil Lehri On Adipurush: हाल ही में फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने आदिपुरुष को लेकर बयान दिया है। एक्टर का कहना है कि फिल्म में बहुत सारी खामियां हैं। फिल्म को देख कर उनको सिर में दर्द भी होने लगा था। आइए जानते है इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला।

Image

Sunil Lehri On Adipurush: हाल ही में फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने आदिपुरुष को लेकर बयान दिया है। एक्टर का कहना है कि फिल्म में बहुत सारी खामियां हैं। फिल्म को देख कर उनको सिर में दर्द भी होने लगा था। आइए जानते है इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला।

Sunil Lehri On Adipurush Movie: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) रिलीज होने के बाद बुरी तरफ से ट्रोल हो रही है। फिल्म के डायलॉग्स और वीएफएक्स ने सभी को काफी निराश किया है। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी राय दी है। अब हाल ही में फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने फिल्म को लेकर बयान दिए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

सुनील लहरी (Sunil Lehri) ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा है कि फिल्म को मेकर्स ने रामायण (Ramayana) कहकर बनाया है तो विवाद होगा। मुझे फिल्म में रामायण की झलक मिली लेकिन रामायण की नहीं। एक्टर का कहना है की फिल्म को देखकर लगा ही नहीं की ये रामायण है। फिल्म में लुक्स, किरदार, कपडे और सीन्स बिलकुल भी सही नहीं लग रहे हैं। सुनील आगे कहते हैं कि राम जी बहुत शांत स्वभाव के थे, लेकिन प्रभास में ऐसा कुछ नहीं दिखा। मेकर्स ने कुछ अलग करने के चक्कर में सब कुछ खराब कर दिया। आदिपुरुष की गलती बताते हुए एक्टर कहते हैं की मैंने कभी रावण को चमकदार पर बैठे नहीं सुना है। ये सब मेकर्स की गलती है।

रामायण स्टारर सुनील लहरी इंटरव्यू देते हुए कहते हैं कि फिल्म में मेघनाद और लक्ष्मण की लड़ाई पानी में दिखाई, इस चीज का कोई सेंस है। रावण को लोहा पीटते हुए दिखाया है क्या वो लोहार था? वीएफएक्स इतने ज्यादा है की देखकर सिर में दर्द होने लगा था। आदिपुरुष की बात करे तो अब तक फिल्म ने 220 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही साथ फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खतम होने का नाम नहीं ले रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article