टीवी मसाला

'रामायण' की सीता के घर गूंजी शादी की शहनाई, धूम-धड़ाके से की बेटी जूही की शादी; सामने आईं फोटो और वीडियो

Ramayan Fame Dipika Chikhlia Daughter Juhi Topiwala Gets Married: 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया सासू मां बन चुकी हैं। दीपिका चिखलिया की बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो चुकी है। इससे जुड़ी झलक भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखाई है। दुल्हन बन दीपिका चिखलिया की बेटी काफी प्यारी लगीं।

Image

फोटो क्रेडिट- दीपिका चिखलिया इंस्टाग्राम

Ramayan Fame Dipika Chikhlia Daughter Juhi Topiwala Gets Married: 'रामायण' फेम दीपिका चिखलिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका चिखलिया ने "रामायण' की सीता बनकर लोगों के दिलों-दिमाग पर धाक जमाई थी। आज भी लोग उन्हें सीता माता के रूप में जानते हैं। वहीं अब दीपिका चिखलिया ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रख दिया है। दरअसल, दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) की बेटी जूही टोपीवाला की शादी हो गई है। ऐसे में 'रामायण' की सीता भी अब सासू मां बन गई हैं। दीपिका चिखलिया ने अपनी बेटी जूही टोपीवाला की शादी से जुड़ी झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें दुल्हन का रूप देखने लायक रहा।

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) की बेटी जूही टोपीवाला गोल्डन कलर के शादी के जोड़े में सजी नजर आई। फोटोज में जूही टोपीवाला के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। वहीं अगली फोटो जूही टोपीवाला के जयमाला रस्म की थी, जिसमें दूल्हा दुल्हन ने एक-दूजे को वरमाला पहनाने के बाद गले भी लगाया। फोटोज में कपल का अंदाज देखने लायक रहा। वहीं बेटी की शादी में दीपिका चिखलिया ने भी अपनी खूबसूरती दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह रेड बॉर्डर वाली गोल्डन कलर की साड़ी में दिखाई दीं। इसके साथ ही दीपिका चिखलिया ने मरून शॉल पहनी थी। एक्ट्रेस का लुक बेटी की शादी में देखने लायक रहा। जूही टोपीवाला की शादी के लिए फैंस भी जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला संग शादी रचाई थी। उनकी दो बेटी हैं, जूही और निधी। जहां उनकी बेटी जूही पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर निधी प्रोफेशन मेकअप आर्टिस्ट हैं। दीपिका चिखलिया की बेटी की शादी इंटीमेट सेरेमनी में हुई, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article