टीवी मसाला

Ekta Kapoor संग मन-मुटाव पर Ram Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, दिल का गुबार निकालकर बोले- मैं नहीं भूलुंगा कि...

Ram Kapoor Breaks Silence On Tiff With Ekta Kapoor: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले राम कपूर अपने वेट लॉस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में राम कपूर ने एकता कपूर संग मनमुटाव पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही उनका आभार भी जताया।

Image

राम कपूर ने एकता कपूर का जताया आभार

Ram Kapoor Breaks Silence On Tiff With Ekta Kapoor: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक हाथ आजमाने वाले राम कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। राम कपूर ने खासतौर पर अपने वेट लॉस के लिए खूब लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने न केवल वजन घटाया, बल्कि ऐब्स बनाकर उसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट भी किया। राम कपूर कुछ वक्त पहले एकता कपूर संग मतभेदों के कारण भी चर्चा में रहे थे। लेकिन हाल ही में डेली सोप क्वीन संग अपने मन-मुटाव पर राम कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में एकता कपूर को लेकर कहा कि वो चाहे कुछ भी कह सकती हैं। साथ ही राम कपूर (Ram Kapoor) ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) का मतभेदों के बावजूद आभार भी जताया।

एनडीटीवी को दिये इंटरव्यू में राम कपूर (Ram Kapoor) से एकता कपूर (Ekta Kapoor) संग मन-मुटाव के बारे में सवाल किया गया। इसपर राम कपूर ने कहा, "वो कह सकती हैं कुछ भी जो भी वो कहना चाहें, लेकिन मैं एक शब्द नहीं कहूंगा। क्योंकि दिन के आखिर में उन्होंने मुझे वो दिया है जो मुझे किसी ने भी नहीं दिया।" राम कपूर ने एकता कपूर के भरोसे का भी शुक्रिया अदा किया और कहा, "उन्होंने मुझपर तब भरोसा किया था, जब किसी ने नहीं किया। और इसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। उन्हें मेरे करियर के अंत तक मुझे वो सब कहने का अधिकार है जो वो कहना चाहती हैं।"

बता दें कि राम कपूर (Ram Kapoor) ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम किया है। उनके दोनों ही सीरियल छोटे पर्दे पर काफी हिट रहे हैं।एकता कपूर संग मतभेद की खबरों के बीच गौतमी कपूर ने भी डेली सोप क्वीन पर चुटकी ली थी। इस बात पर रिएक्शन देते हुए राम कपूर ने कहा, "मेरी पत्नी जानती हैं कि मैं कहां खड़ा होता हूं। ये सब सिर्फ मजाक में था। आप वो नहीं भूल सकते हैं कि किसी ने आपके लिए क्या किया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article