Rakhi Sawant On Salman Khan Marriage: टीवी इंडस्ट्री की सबसे कंट्रोवर्सिअल एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया के सामने रखती आई हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना चप्पल के चल रही हैं। सभी के पूछे जाने पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे सुन सब चौंक गए। इस खास रिपोर्ट में जानिए राखी क्यों चप्पल नहीं पहन रही हैं।
कुछ समय पहले मीडिया ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) को एयरपोर्ट के बाहर देखा, जहां वो अपना चेहरा ब्लेजर से छुपाते हुए नजर आ रही थीं। इसी के साथ वो पैर में बिना चप्पल पहने नजर आई। इस पर पैपराजी द्वारा पूछे जाने पर राखी कहती हैं कि 'मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई हूं ताकि सलमान खान की शादी हो जाए। मैं तब तक चप्पल नहीं पहनूंगी।' इसके बाद राखी सावंत कार में बैठकर कहती हैं, 'अरे देखो मेरे पैर छिल गए हैं। सलमान खान शादी करो। बच्चे दो, हमारे देश को बच्चे दो। मैं आपके लिए नंगे पैर आई हूं श्रीलंका से, दुबई से।
जानकारी के लिए बता दें की सलमान खान (Salman Khan) राखी को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में वो राखी को बिग बॉस के कई सीजन में वाइल्ड कार्ड या तो गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाते हैं। राखी ने ये भी बताया था की उनके मां के कैंसर इलाज के दौरान सलमान खान ने उनकी मदद की थी। एक्ट्रेस कई बार सलमान खान को धन्यवाद कर चुकी हैं। राखी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने दूसरे पति आदिल दुर्रानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
