टीवी मसाला

Rahul Vaidya-Disha Parmar को एक साथ डेंगू ने जकड़ा, नन्ही गुड़िया से दूर रहकर कैसे ठीक होंगे मम्मी-पापा

Rahul Vaidya-Disha Parmar Suffering from Dengue: बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और टीवी अभिनेत्री दिशा परमार को डेंगू ने जकड़ लिया है। अभिनेता ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rahul Vaidya-Disha Parmar Suffering from Dengue

Rahul Vaidya-Disha Parmar Suffering from Dengue: इस समय बॉलीवुड जगत से लेकर पूरी टीवी इंडस्ट्री गणेश चतुर्थी का भव्य जश्न मना रही है। अब गणपती बप्पा के स्वागत के स्वागत के बीच महशूर सिंगर राहुल वैद्य को डेंगू हो गया है। अभी हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। डेंगू के कारण राहुल बप्पा का स्वागत भी नहीं कर पाए। हालांकि अब राहुल (Rahul Vaidya) ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है जिसके मुताबिक उनकी पत्नी दिशा परमार (Disha Parmar) भी डेंगू की चपेट में या गई हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

राहुल वैद्या-दिशा परमार को हुआ डेंगू

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा "मेरे लिए काफी नहीं था, अब दिशा को भी डेंगू हो गया है।" दिशा ने सई स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा "हमेशा एक साथ, अभिनेत्री ने एक सेल्फ़ी भी अपलोड की और उसको कैप्शन कदिया "सिक क्लब में आपका स्वागत है।"

इससे पहले राहुल वैद्या ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह 104 डिगरी बुखार से तप रहे थे। उसके बाद सिंगर ने एक और स्टोरी पोस्ट की जहां उन्होंने सिर्फ लिखा "डेंगू।" बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार की छोटी सी बेटी है और इस जोड़े के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत मायने रखता है क्योंकि पिछले साथ गणपती उत्सव के दौरान ही इस जोड़े को प्यारी सई बेटी ही थी। अब अभी डेंगू की इस बीमारी में इस जोड़े के लिए अपनी बच्ची को संभालना मुश्किल हो रहा होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article