टीवी मसाला

Rahul Arunoday Banerjee की मौत के मामले का PMO ने लिया संज्ञान, ओडिशा सरकार को दिए जांच के निर्देश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 11, 2026, 11:26 AM IST

PMO on Rahul Arunoday Banerjee Death Case: राहुल बनर्जी का 43 साल की उम्र में डूबने से निधन हो गया था। अब इस केस में पीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।

Image

राहुल बनर्जी के केस में आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

PMO on Rahul Arunoday Banerjee Death Case: बंगाली सिनेमा के फेमस एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी (Rahul Arunoday Banerjee) की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। एक्टर का 43 साल की उम्र में 29 को मार्च को ओडिशा के तलसारी बीच पर डूबने से निधन हो गया था। उस समय राहुल बनर्जी टीवी शो भोले बाबा पार (Bhola Baba Par Karega) करेगा की शूटिंग कर रहे थे। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। अब इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भी सक्रिय हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएमओ ने ओडिशा सरकार को मामले की गंभीरता से जांच करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

पीएमओ ने दिए जांच के निर्देश

राहुल बनर्जी के निधन के बाद से उनके फैंस और परिवार के लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी एक्टर के घर पहुंचे थे। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने राहुल की दुखद मौत के मामले का संज्ञान लिया है। PMO ने ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य के मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के निधन से जुड़ा ये केस फिर से चर्चा में आ गया है।

ओडिशा सरकार ने उठाया ये कदम

AICWA की शिकायत को ओडिशा सरकार ने आगे की कार्रवाई और जांच के लिए बालासोर के पुलिस अधीक्षक (SP) को भेज दिया है। AICWA का कहना है कि राहुल के मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी प्रोडक्शन हाउस, ब्रॉडकास्टर या दूसरी संस्था जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए बिना शूटिंग शुरू न कर सके। अपनी मांगों में AICWA ने कहा है कि निर्माता लीना गंगोपाध्याय, मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर्स, सैबल बनर्जी और प्रोडक्शन से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की गहराई से जांच होनी चाहिए। संस्था ने खास तौर पर मांग की है कि उनके और प्रोडक्शन से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत लागू होने वाली सभी आपराधिक धाराएं लगाई जाएं और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। AICWA ने ये भी मांग की है कि मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर्स को ब्लैकलिस्ट किया जाए और भविष्य में किसी भी प्रोडक्शन पर रोक लगाई जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article