shehnaaz gill and raghav juyal relationship: किसी की भाई किसी की जान (Kisi ka bhai kisi ki jaan) से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिलेशनशिप की खबरें इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अब सिद्धार्थ शुक्ला संग मूव ऑन कर लिया है और वह राघव जुयाल संग रिलेशनशिप में हैं। किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने भी इस बात की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उन्होंने सेट पर एक नई कैमिस्ट्री देखी है। जिसके बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे थे। इस बीच राघव जुयाल ने शहनाज संग रिलेशनशिप की खबरों को नकार दिया है।
‘इन सब अफवाहों पर मैं ध्यान नहीं देता’
न्यूज पोर्टल इंडिया टुडे से बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा, ‘पता नहीं रोज क्या कुछ नहीं लिखा जाता है मेरे बारे में, पर मैं इन सभी अफवाहों पर ध्यान नहीं देता हूं। राघव ने शहनाज गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वह रोज उनसे प्रेरित होते हैं इसके साथ ही शहनाज गिल सबसे सच्ची लड़कियों में से एक हैं। राघव ने कहा ‘वह बहुत ईमानदार हैं. मुझे हर दिन उनसे प्रेरणा मिलती है।’ राघव जुयाल ने शहनाज संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है, हालांकि शहनाज गिल ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है।
बता दें कि राघव जुयाल अब किसी का भाई किसी की जान में शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे, शूटिंग के दौरान वह अच्छे दोस्त भी बन गए हैं। दोनों की दोस्ती को फैंस सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप का नाम देने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि राघव ने सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल के दिन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
