टीवी मसाला

Priyanka Chaudhary ने जड़ा Archana Gautam को थप्पड़, यूजर्स बोले- 'विनर को मारपीट भी अलाउड है...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 27, 2022, 04:43 PM IST

Priyanka Chaudhary Fight Archana Gautam Bigg Boss 16 latest Tv News: बिग बॉस-16 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका और अर्चना एकबार फिर से नेशनल टीवी पर गंदे झगड़े में पड़ती दिखीं। इसके बाद प्रियंका ने कथित तौर पर अर्चना का चेहरा उससे दूर करते हुए थप्पड़ मार दिया।

Image

bigg boss 16

Priyanka Chaudhary Slaps Archana Gautam?: बिग बॉस 16 दर्शकों को सरप्राइज देने से कभी नहीं चूकता। वाइल्ड कार्ड एंट्री से लेकर नॉमिनेशन तक, रियलिटी शो के बारे में सब कुछ सुर्खियां बटोर रहा है। इस हफ्ते टीना दत्ता, शालीन भनोट, श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा, विकास मानकतला, सुम्बुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चौधरी एविक्शन में हैं। अब बिग बॉस के घर में हुआ एक और झगड़ा सुर्खियां बटोर रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रियंका और अर्चना गौतम की उस लड़ाई की, जिसमें उड़ारियां अभिनेत्री ने कथित तौर पर अर्चना गौतम को थप्पड़ जड़ा दिया है।

दरअसल हुआ यूं कि अर्चना, श्रीजिता और प्रियंका के नॉमिनेशन को लेकर मजाक उड़ा रही थीं। अर्चना ने दोनों को नॉमिनेशन से डरने के लिए ताना मारा, इससे उनके बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। नेशनल टीवी पर वो एक-दूसरे के साथ गंदे झगड़े में पड़ती दिखीं। बहस के दौरान अर्चना को प्रियंका के कान में चिल्लाते हुए देखा गया। इसके बाद, प्रियंका ने कथित तौर पर अर्चना का चेहरा उससे दूर करते हुए थप्पड़ मार दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और प्रशंसक सोच रहे थे कि प्रियंका के खिलाफ किसी ने आवाज क्यों नहीं उठाई?

इस बारे में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हां उसने थप्पड़ मारा और उसके बाद घमंड से धमकी भी दे रही थी कि अर्चना को अभी तो सिर्फ छू के निकला है, अगली बार सीधा मुह पर पड़ेगा। अब कोई आवाज नहीं उठाएगा क्योंकि फिक्स है। विनर कुछ भी करे कोई गल नी...।' अन्य यूजर ने लिखा- 'हां प्रियंका, अर्चना गौतम के साथ फिजिकल हुईं। लेकिन बिग बॉस ने नजरअंदाज कर दिया, क्योंकि वह #Colorstv चेहरा हैं। टॉप-2 पहले से फिक्स हैं।'

इस बीच, प्रियंका के प्रशंसक उनके बचाव में मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनेत्री ने अर्चना को थप्पड़ नहीं मारा है। एक यूजर ने लिखा, 'थप्पड़ और हटाने में अंतर होता है...। प्रियंका ने उसका मुंह से हटाया थप्पड़ नहीं मारा'। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में अर्चना और प्रियंका की राइवलरी कैसी होगी। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बिग बॉस 16 को चार सप्ताह का एक्सटेंशन मिला है। यह शो, जो जनवरी 2023 में समाप्त होने वाला था और अब इसका ग्रैंड फिनाले फरवरी 2023 के मिड में होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article