Rahul Vaidya tweets for Bigg Boss 16 contestant Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के घर में अपने शांत, आलसी व्यवहार और कम योगदान के चलते अक्सर अंकित गुप्ता को बिग बॉस की ओर से लताड़ लगाई जाती है। बिग बॉस कभी मजाक में तो कभी ताने के रूप में अंकित गुप्ता को टारगेट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। लेटेस्ट एपिसोड में भी बिग बॉस ने अंकित को नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान भी नींद में होने के लिए ताना मारा था। बिग बॉस की इन हरकतों पर अब एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने सवाल खड़ा किया है।
राहुल वैद्य ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि बिग बॉस अंकित गुप्ता के साथ इतने रूड और सरकैस्टिक क्यों हैं?
देखें ट्वीट:
गौरतलब है कि राहुल वैद्य अक्सर बिग बॉस 16 को लेकर अपने विचार ट्वीट करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम की आवाज पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “अर्चना और प्रियंका जब बोलते हैं....आई पैड का वॉल्यूम कम करना पड़ता है।”
देखें ट्वीट:
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। इस दौरान ज्यादातर घर वाले प्रियंका और अंकित के खिलाफ हो गए और उन्हें नॉमिनेट किया। हालांकि प्रियंका कम वोटों के चलते नॉमिनेट नहीं हुईं लेकिन अंकित गुप्ता नॉमिनेट हो गए। इसके अलावा विकास मानकतला और श्रीजिता डे को सबसे ज्यादा वोट मिले। वहीं एमसी स्टैन को बिग बॉस ने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एक और कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए कहा। जिस पर एमसी स्टैन ने टीना दत्ता को नॉमिनेट किया। इस दौरान शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच एक बार फिर से बड़ा झगड़ा देखने को मिला। दोनों के बीच जमकर गाली गलौच हुई और एमसी स्टैन अपने आपे से बाहर हो गए। वहीं टीना दत्ता भी स्टैन की ओर से नॉमिनेट किए जाने पर काफी दुखी नजर आईं। आने वाले एपिसोड में भी दोनों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी जारी रहेगी।
