टीवी मसाला

Priyanka Chahar Choudhary बॉलीवुड में कदम रखने के लिए हैं तैयार! रणदीप हुड्डा संग साइन किया नया प्रोजेक्ट

Priyanka Chahar Choudhary Signs Project With Randeep Hooda: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रणदीप हुड्डा संग नया प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसके बाद से ही उनके बॉलीवुड में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Image

प्रियंका चाहर चौधरी ने रणदीप हुड्डा संग साइन किया नया प्रोजेक्ट

Priyanka Chahar Choudhary Signs Project With Randeep Hooda: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने शो 'उडारियां' से जबरदस्त पहचान बनाई है। प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को 'बिग बॉस 16' में भी खूब पसंद किया गया था। इन दिनों वह भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी ने रणदीप हुड्डा संग नया प्रोजेक्ट साइन किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और रणदीप हुड्डा के नए प्रोजेक्ट को लेकर यह अटकलें लगने लगीं कि एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। हालांकि प्रियंका चाहर चौधरी ने कोई मूवी नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा संग म्यूजिक वीडियो साइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी एक्टर रणदीप हुड्डा संग 'जोहराजबीन' म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। इस गाने को खुद मशहूर सिंगर बी प्राक गाएंगे।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी और रणदीप हुड्डा का यह गाना सितंबर के पहले सप्ताह तक रिलीज हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक प्रियंका चाहर चौधरी और रणदीप हुड्डा की ओर से आधिकारिक कमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर पहले भी खबर आ चुकी है कि वह सलमान खान की मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

'नागिन 7' में दिखेंगी प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को लेकर यह भी कहा जा रहा था कि वह एकता कपूर के 'नागिन 7' में नजर आ सकती हैं और उनके साथ प्रतीक सहजपाल मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हालांकि जब एक्ट्रेस से इस सिलसिले में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article