टीवी मसाला

Bharti Singh फिर से बनने वाली हैं मम्मी! बेस्ट फ्रेंड जैस्मिन भसीन ने बातों-बातों में दिया इशारा

Bharti Singh Pregnant Again: मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। उन्होंने अपने फैंस को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन सबसे इतर खबर आ रही है कि भारती सिंह दोबारा मम्मी बनने वाली हैं। इस बात का हिंट उनकी बेस्ट फ्रेंड जैस्मिन भसीन ने दिया है।

Image

दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं भारती सिंह?

Bharti Singh Pregnant Again,: मशहूर कॉमेडियन और भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने जबरदस्त अंदाज से लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारती सिंह जहां भी जाती हैं, लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। बीते कुछ दिनों पहले वह अपने बेटे लक्ष्य की तबीयत के लिए काफी परेशान थीं। लेकिन इन सबसे इतर भारती सिंह को लेकर खबर है कि वह दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। इस बात का हिंट किसी और ने नहीं बल्कि भारती सिंह की पक्की सहेली जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने दिया है।

भारती सिंह (Bharti Singh) की प्रेग्नेंसी से जुड़ी इस बात का खुलासा उनके व्लॉग में ही हुआ। दरअसल, भारती सिंह ने अपने व्लॉग में दिखाया कि जैस्मिन भसीन उनके घर आई थीं। व्लॉग में भारती सिंह का बेटा जैस्मिन भसीन के साथ खेलता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच भारती सिंह ने जैस्मिन से कहा, "यार तू जल्दी शादी कर ले।" भारती सिंह के जवाब में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने कहा, "भारती आप पहले दूसरा बेबी करो। गोले के लिए छोटा भाई या छोटी बहन लेकर आओ।"

भारती सिंह (Bharti Singh) के व्लॉग में जैस्मिन भसीन की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कॉमेडियन दूसरी बार बेबी प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस मामले पर खुद कॉमेडियन भारती सिंह या उनके पति हर्ष लिम्बाच्या ने कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि भारती सिंह ने साल 2022 में अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया था, जिसे वह प्यार से गोला कहती हैं। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या अपने बेटे के साथ कई शोज में भी नजर आ चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article