Pranit More in Trouble: स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस (Bigg Boss) फेम प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनके शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद 370 रुपये की बिरयानी को लेकर ऑडियंस में बैठे एक शख्स की टिप्पणी से शुरू हुआ था। हालांकि यह बयान प्रणित मोरे ने नहीं दिया था, लेकिन लोगों का कहना था कि उन्होंने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई इस बीच ये खबर सामने आई है कि प्रणित मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'370 रुपये की बिरयानी' विवाद के बीच Pranit More ने इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, गायब हुआ अकाउंट)

प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज (pic credit-instagram)
प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से जुड़े विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने प्रणित मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। यह मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें शो के दौरान दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।महाराष्ट्र साइबर ने प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और बाकी लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट 2000 की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
महिला आयोग ने भी भेजा समन
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को पेश होने के लिए समन भेजा है। साथ ही हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणित मोरे के एक लाइव शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में हिमांशु जांगड़ा ने बताया था कि उन्होंने एक महिला को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और इसके बदले में वह कुछ उम्मीद कर रहे थे। इस बयान को सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए गलत सोच माना गया। ट्रोलिंग के बाद हिमांशु जांगड़ा और प्रणित मोरे ने माफी भी मांगी थी। वहीं बीते दिन प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया था।
