'370 रुपये की बिरयानी' विवाद के बीच Pranit More ने इंस्टाग्राम से लिया ब्रेक, गायब हुआ अकाउंट

Pranit More Instagram: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उनका इंस्टा अकाउंट अचानक से डिएक्टिवेट हो गया है।

Pranit More Instagram: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) इन दिनों एक बड़े विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। विवाद 370 रुपये की बिरयानी को लेकर ऑडियंस में बैठे एक शख्स की टिप्पणी से शुरू हुआ था। हालांकि यह बयान प्रणित मोरे ने नहीं दिया था, लेकिन लोगों का कहना था कि उन्होंने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। बढ़ती ट्रोलिंग के बीच प्रणित ने माफी भी मांगी, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया। अब खबर है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। (ये भी पढ़ें-Top 10 TV Gossips: प्रणित मोरे पर एल्विश यादव का तंज, KKK15से कटा विशाल आदित्य सिंह का पत्ता!)

pranit more instagram

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब (pic credit-instagram)

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब (pic credit-instagram)

प्रणित मोरे का इंस्टा हुआ गायब

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने कथित तौर पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया है। 10 जून को लोगों ने नोटिस किया कि उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। पूरा विवाद उनके एक कॉमेडी शो के वायरल वीडियो से शुरू हुआ। शो के दौरान ऑडियंस में मौजूद हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने अपनी डेट से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उसने बताया कि उसने एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी और बदले में उससे कुछ उम्मीद रखी थी। उसके इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिलाओं के लिए गलत सोच वाला बताया। हालांकि ये विवादित बातें प्रनीत मोरे ने नहीं कही थीं, लेकिन लोगों का मानना था कि उन्होंने उस समय ऑडियंस के सदस्य की बातों का विरोध नहीं किया।

End of Feed