टीवी मसाला

Pranit More भारी ट्रोलिंग के बीच हुए सोशल मीडिया से गायब! तंज कसते हुए बोलीं Kusha Kapila- मजा आ रहा है...

Pranit More Disappear From Instagram Amid Trolling: 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहे स्टैंडअप कॉमेडियन अपने ही शो के विवादित एपिसोड को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। इसके बीच ही प्रणित का सोशल मीडिया एकाउंट भी गायब हो गया।

Image

कुशा कपिला ने प्रणित मोरे को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Pranit More Disappear From Instagram Amid Trolling: 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रहे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे हाल ही में सुर्खियों में आ गए हैं। प्रणित मोरे को उनके ह्यूमर के लिए खूब जाना जाता है। लेकिन हाल ही में उनका शो विवादों में घिर गया है। प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने अपना डेटिंग अनुभव सरेआम बताया। उसने बताया कि कैसे 370 की बिरयानी खिलाकर वो अपनी गर्लफ्रेंड संग बदतमीजी पर उतर आया था। वहीं शख्स की बातों पर प्रणित मोरे को भी हंसते हुए देखा गया, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया। सोशल मीडिया यूजर्स ने न केवल उस शख्स को बल्कि प्रणित मोरे को लताड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। मामले को लेकर प्रणित मोरे (Pranit More) ने माफी भी मांगी थी, लेकिन इन सबसे दर्शकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। विवादों के बीच ही अब प्रणित मोरे सोशल मीडिया से गायब हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर Pranit More को वल्गर कमेंट करना पड़ा भारी, सामने आकर मांगनी पड़ी माफी

    प्रणित मोरे (Pranit More) का इंस्टाग्राम एकाउंट अचानक ही गायब हो गया है। उनके फैनपेज भले ही इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं, लेकिन उनका ऑफिशियल एकाउंट गायब हो गया है। वहीं प्रणित मोरे के शो से जुड़े विवाद पर अब कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने भी चुप्पी तोड़ी है। कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर मामले पर अपना रिएक्शन दिया, साथ ही प्रणित मोरे पर भी तंज कसा। कुशा कपिला ने लिखा, "सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि इस घटिया कॉमेडी के खिलाफ आवाज उठाएं। कृप्या डरना मत। बकवास की है तो खींचो इन्हें अच्छे से। इस तरह की क्लिप को अपलोड करना खुद की इच्छा थी। महिलाओं पर 'इस' तरह के भद्दे मजाक करना और उन्हें अपने चैनल पर साझा करना भी आपका ही फैसला था।" यह भी पढ़ें: Hunar Ali और मयंक गांधी का शादी के 9 साल बाद हुआ तलाक, सेट पर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
    kusha kapila

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      कुशा कपिला (Kusha Kapila) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, "ये सभी एक च्वॉइस है। ये खासकर कोई कॉमेडी नहीं है। ये कंटेंट है, जिसे रिएक्शन पाने के लिए डिजाइन किया गया था। मुझे खुशी है कि महिलाएं इसपर आवाज उठा रही हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत मजा आ रहा है। आज मैं अपने पैसों से ऑर्डर करके बिरयानी खाऊंगी।" प्रणित मोरे ने मामले पर माफी मांगते हुए कहा था कि ऑडियंस के व्यूज उनके विचार नहीं हैं। लेकिन इसपर कुशा कपिला ने तंज कसते हुए कहा, "आपके एडिटर ने उस क्लिप को काटकर, उसे 90 सेकंड का बनाकर अपलोड किया है। आपको उससे व्यूज मिल रहे हैं तो ये आपके विचार कैसे नहीं हो सकते।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article