मोहित रैना – देवों के देव महादेव
मोहित रैना महादेव का किरदार निभाने वाले सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। देवों के देव महादेव सीरियल में भोलेनाथ के किरदार में मोहित रैना को लोग बेहद पसंद करते थे। आज भी जुबां पर भगवान शिव का नाम आते ही लोगों के मन में मोहित रैना की तस्वीर छप जाती है। मोहित रैना ने शिव जी का गुस्सा, मनमोहक मुस्कान और रुद्र रूप बखूबी पर्दे पर उतारा था, इस किरदार को उन्होंने अपने अभिनय के धागे से पिरोकर बहुत ही खूबसूरत बना दिया था।
तरुण खन्ना
तरुण खन्ना टीवी जगत के मशहूर सितारे हैं। आपको शायद ही पता होगा कि तरुण ने छोटे पर्दे पर आठ से ज्यादा बार महादेव का किरदार मिभाया है। तरुण पहली बार संतोषी मां में भोलेनाथ के रोल में नजर आए थे, सीरियल में भगवान शिव के रोल में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह कर्मफल दाता शनि, परमावतार श्री कृष्णा, राधा कृष्ण, देवी आदि पराशक्ति, नम:, राम सिया के लवकुश में महादेव की भूमिका में नजर आए।
रोहित बख्शी – सिया के राम
टीवी सीरियल में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रोहित बख्शी सिया के राम में भगवान शिव की भूमिका में नजर आ चुके हैं। भगवान शिव के किरदार में रोहित को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस शो के बाद टीवी इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान मिली और कई टीवी शोज में नजर आए।
मलखान सिंह - विघ्नहर्ता गणेश
टीवी एक्टर मलखान सिंह को विघ्नहर्ता गणेश में भगवान शिव की भूमिका से खास पहचान मिली। बता दें मलखान भोलेनाथ के परमभक्त हैं।
बातचीत के दौरान मलखान ने बताया था कि ये रोल उनके लिए भोलेनाथ की पूजा का प्रसाद था।
सौरभ ने कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो महाकाली अंत ही आरंभ है में भगवान शिव का किरदार निभाया था। शो की कहानी महाकाली पर आधारित थी। शो में भगवान शिव के किरदार में सौरभ राज जैन को काफी पसंद किया गया था। भगवान शिव के किरदार में सौरभ लोगों के दिलों में बस गए थे। हालांकि शो ज्यादा नहीं चला और कुछ समय पर बंद हो गया। बता दें सौरभ देवों के देव महादेव में भगवान विष्णु के रोल में भी नजर आ चुके हैं।