Krushna Birthday: जब मामा गोविंदा से माफी मांगना चाहते थे कृष्णा, कहा- 'घर बुलाकर मुझे गाली दें, थप्पड़ मारें'

Krushna Abhishek Birthday: गोविंदा के भांजे कृष्णा आज (30 मई) अपना बर्थडे मना रहे हैं। कृष्णा के अपने मामा गोविंदा से रिश्ते ठीक नहीं है। हालांकि, एक वक्त कृष्णा अपने मामा से माफी मांगना चाहते थे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 30 2020, 07:25 IST
कॉमेडियन और गोविंदा के भांजे कृष्णा आज (30 मई) अपना बर्थडे मना रहे हैं। कृष्णा इन दिनों कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। कृष्णा का असली नाम अभिषेक शर्मा है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म ये कैसी मोहब्बत है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 
 
01 / 06

कृष्णा ने बॉलीवुड से पहले कई वक्त तक टीवी में काम किया। कृष्णा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1996 में जस्ट मोहब्बत से की थी। हालांकि, बतौर कॉमेडियन उन्हें  पहचान रिएलिटी कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस से मिली थी। इसमें उनकी और सुदेश की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।  
 
02 / 06

कृष्णा के अपने मामा गोविंदा से रिश्ते ठीक नहीं है। हाल ही में गोविंदा कपिल शर्मा शो में आए, लेकिन इस दौरान कृष्णा शो से गायब हो गए थे। कृष्णा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में बातचीत में कहा था कि मामाजी को मुझसे बात करने के लिए कदम उठाना चाहिए।  
 
03 / 06

कृष्णा ने इस इंटरव्यू में कहा था-'मैं चाहता हूं कि मामा मुझे फोन करें, गाली दें, मारें, सवाल पूछें, बस लड़ाई खत्म कर दें। मैं बस यही चाहता हूं। उनका और मेरी मामी सुनीता का मुझ पर पूरा अधिकार है। गुस्सा भूल जाओ और मुझे एक झप्पी दे दो।'
04 / 06

 कृष्णा और गोविंदा की झगड़े की शुरुआत कश्मीरा शाह के ट्वीट से हुई थी। कश्मीरा ने ट्वीट कर लिखा- 'पैसे के लिए नाचने वाले'। कश्मीरा ने भले ही किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन, ऐसा माना गया कि उन्होंने गोविंदा पर तंज कसा है।
05 / 06

 कश्मीरा के इस ट्वीट से गोविंदा की वाइफ सुनीता काफी नाराज हो गई थी।टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा- कश्मीरा का ये ट्वीट गोविंदा के लिए ही था। दरअसल एक शो में आने के लिए उन्होंने पैसा लिया था।  कृष्णा के मुताबिक इस घटना के बाद से ही सुनीता और कश्मीरा की कई साल से एक दूसरे से बातचीत बंद है। 
 
06 / 06

End of Photo Gallery