टीवी मसाला

Anupamaa: इस एक्टर पर लगा गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप, सेट पर दस्तक देकर साथ ले गई पुलिस

Anupamaa This Actor Accused Of Blackmailing His Girlfriend: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन हाल ही में सीरियल के सेट पर पुलिस ने दस्तक दी। बताया जा रहा है कि 'अनुपमा' के एक कलाकार पर अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है।

Image

'अनुपमा' के इस एक्टर को अपने साथ ले गई पुलिस

Anupamaa This Actor Accused Of Blackmailing His Girlfriend: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है। हालांकि बीते कुछ सप्ताह से 'अनुपमा' बार-बार नंबर 1 पर आने से चूक रहा है। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शो के ही एक एक्टर पर अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। इस आरोप के कारण 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर पुलिस ने भी दस्तक दी थी और उस कलाकार को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी।

'अनुपमा' (Anupamaa) के वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि शो में राजा का किरदार अदा करने वाले जतिन सूरी हैं। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, जतिन सूरी (Jatin Suri) की गर्लफ्रेंड ने शूटिंग लोकेशन पर आकर उनपर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। वहीं जब स्थिति हाथ से बाहर निकल गई तो जतिन की गर्लफ्रेंड ने पुलिस से मामले की शिकायत की। खबर मिलते ही सेट पर पुलिस ने दस्तक दी और जतिन सूरी व उनकी गर्लफ्रेंड को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपों को लेकर जतिन सूरी से मीडिया ने जुड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी बनाए रखी है।

जतिन सूरी (Jatin Suri) के करियर की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'एक था राजा एक थी रानी' से किया था। इसके बाद वह 'सौभाग्यवति भव: नियम और शर्तें लागू' में भी नजर आए। वहीं कोठारी परिवार की एंट्री के साथ ही जतिन सुरू ने राजा बनकर सीरियल 'अनुपमा' में कदम रखा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article