टीवी मसाला

Pavitra Punia पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, अब मार्च में नहीं बनेंगी बिजनेसमैन की दुल्हन

Pavitra Punia Marriage Postpone for Few Months: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस जहां मार्च में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड की दुल्हन बनने वाली थीं तो वहीं अब एक्ट्रेस की शादी कुछ महीनों के लिए टल चुकी है। इसका बड़ा कारण भी सामने आया है।

Image

फोटो क्रेडिट- पवित्रा पुनिया इंस्टाग्राम

Pavitra Punia Marriage Postpone for Few Months: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। पवित्रा पुनिया ने कई टीवी शोज में विलेन की भूमिका अदा की है, जिसमें उन्हें खूब पसंद भी किया गया है। लेकिन इन सबसे इतर कुछ दिनों से पवित्रा पुनिया अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में थीं। दरअसल, मार्च में पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड संग शादी रचाने वाली थीं। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर बड़ी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस की शादी अब मार्च में नहीं होने वाली है। पवित्रा पुनिया की शादी कुछ महीनों के लिए टाल दी गई है, जिसकी वजह भी एक्ट्रेस ने खुद साझा की है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) से जुड़े सूत्र ने कहा था कि उनकी शादी मार्च में नहीं हो रही है। सूत्र ने बताया था, "परिवार ने तय किया है कि शादी को कुछ महीनों के लिए आगे कर दिया जाए। जहां तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही थीं तो वहीं अब परिवार ने चीजें संभालनी होंगी।" वहीं इस खबर की पुष्टि खुद एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने भी की है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "दुर्भाग्य से, मेरी शादी कुछ वक्त के लिए टल गई है। मैंने दिसंबर में बीते साल अपनी नानी को खोया था। इसके बाद ही मेरे परिवार ने तय किया कि शादी को कुछ महीनों के लिए टाल दिया जाए।"

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने बताया कि अगस्त से पहले उनकी शादी नहीं होने वाली। एक्ट्रेस ने कहा, "तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अगस्त से पहले ऐसा कुछ नहीम होने वाला है, क्योंकि हमने 6 महीने के लिए शादी को आगे बढ़ाया है। इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब हम हालातों के साथ चलने की कोशिश कर रहे हैं।" बता दें कि पवित्रा पुनिया ने कुछ दिनों पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article