टीवी मसाला

Eijaz Khan संग ब्रेकअप के बाद अब US के बिजनेसमैन को दिल दे बैठीं पवित्रा पुनिया, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर

Pavitra Punia Found Love Again IN US Businessman: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पवित्रा पुनिया यूएसए के बिजनेसमैन को दिल दे बैठी हैं। इस बार एक्ट्रेस ने उस शख्स के साथ ही दिवाली मनाने का भी फैसला किया।

Image

फोटो क्रेडिट- पवित्रा पुनिया इंस्टाग्राम

Pavitra Punia Found Love Again IN US Businessman: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। पवित्रा पुनिया ने अपने टीवी शोज से तो सुर्खियां बटोरी ही हैं। साथ ही एक्ट्रेस एजाज खान संग अपने रिलेशनशिप के लिए भी खूब सुर्खियों में रही थीं। पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने सगाई तक की थी, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। लेकिन खास बात तो यह है कि पवित्रा पुनिया की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने इस बात पर खुद मुहर लगाई है और बताया है कि वह यूएसए के बिजनेसमैन को दिल दे बैठी हैं। इस बार दोनों दिवाली भी साथ में ही मनाएंगे।

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने एचटी सिटी संग बातचीत के दौरान इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हां मुझे दोबारा प्यार मिल गया है और इस बार दिवाली और भी खास होने वाली है। क्योंकि मैं इस बार दिवाली उसके और उसके परिवार संग मनाऊंगी। मैं इस बार विदेश जाऊंगी क्योंकि वो और उसका परिवार वहीं पर रहता है। मैं थोड़ा उदास भी हूं क्योंकि ये दिवाली मैं अपने परिवार के साथ नहीं मना पाऊंगी। लेकिन बहुत उत्साहित भी हूं, क्योंकि मुझे उसके साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।"

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड एक्टर नहीं बल्कि बिजनेसमैन हैं। उन्होंने कहा, "वह यूएसए के बिजनेसमैन हैं। कोई एक्टर नहीं हैं। एक अच्छे इंसान हैं और बहुत दयालू भी हैं। हम कुछ वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और ये अच्छा महसूस हो रहा है।" पवित्रा पुनिया ने इंटरव्यू में ही बताया कि वह कभी भी दिवाली पर इससे पहले परिवार से दूर नहीं रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "थोड़ा अजीब महसूस होने वाला है क्योंकि मैं अपने माता-पिता, अपने प्रियजनों के पास नहीं रहूंगी। घर नहीं सजाऊंगी, पूजा सात में नहीं करूंगी। लेकिन साथ ही मैं जिंदगी के नए चरण के लिए भी उत्साहित हूं। ये बड़ा बदलाव है और मैं खुले दिल से इसका स्वागत कर रही हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article