Eijaj Khan Break up Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस पिछले 2 साल से एजाज खान को डेट कर रही हैं। पिछले कुछ समय से पवित्रा और एजाज के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वो इस समय शादी और रिलेशनशिप्स पर नहीं बल्कि अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी प्राइवेसी की इज्जत करेंगे।
एक्ट्रेस ने कहा, मैं चाहती हूं लोग मुझे और एजाज को प्राइवेसी दें। मैं और एजाज जो भी कर रहे हैं उसमें हमें सपोर्ट करें। एजाज को भी शांति चाहिए। जो भी होता है आपके अच्छे के लिए होता है। मुझे इस समय अपने करियर पर फोक्स करना है। मैंने हाल ही में अपने पिता को खोया है। वो मेरे बहुत बड़े सपोर्ट सिस्टम है। एक मां ममता होती है, बाप दीवार होता है। ममता से पेट नहीं पलता और दीवार सेक्योरिटी और प्रोटेक्शन सब है। मेरे लिए अभी मेरा परिवार बहुत जरूरी है। मुझे उसकी जिम्मेदारी उठानी है। मैं अपनी जिंदगी में कुछ जरूरी फैसले ले रही हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे और ऐसे ही अपना प्यार देंगे।
एजाज और पवित्रा का हो गया ब्रेकअप
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ सुना है। ये सच भी हो सकता है। मुझे पता नहीं है। आपको बता दें कि पवित्रा और एजाज बिग बॉस 14 में एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए थे। दोनों 3 साल से एक- दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।
